रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ कल, 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. इसका असर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है.
‘उड़ता तीर’ को रिलीज हुए 14 दिन हो पूरे हो चुके हैं और इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन.
14वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई में 14वें दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को भारत में सिर्फ 21 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो 13वें दिन की कमाई से 82.5 फीसदी कम है.
हालांकि, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 67.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है. भारत में फिल्म ने अब तक 46.46 करोड़ रुपये नेट और 55.30 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं, जबकि ओवरसीज कलेक्शन 12 करोड़ रुपये है. बुधवार, यानी 4 नवंबर को फिल्म ने भारत में 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
‘उड़ता तीर’ ने पहले हफ्ते की इतनी कमाई
‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने रिलीज के पहले 7 दिनों में भारत में 30.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 36.86 करोड़ रुपये रहा.
हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. दूसरे हफ्ते में इस स्पाई कॉमेडी ने भारत में 15.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 18.20 करोड़ रुपये रहा.
23 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में है. आयुष्मान खुराना फिल्म में विक्रांत उर्फ बिलाल अहमद के किरदार में नजर आ रहे हैं., जो एक पाकिस्तानी जासूस है, लेकिन एक हादसे के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है. इसके बाद वो खुद को भारतीय देशभक्त और आतंकवाद के खिलाफ काम करने वाला एजेंट समझने लगता है.