AK 47 Box Office Day 7: वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर डंका, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को पछाड़ा


तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47’ 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ये पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में करीब 64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

इतना ही नहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था. आइए जानते हैं कि फिल्म ने सात दिनों में कितनी कमाई की है.

7 दिनों में दुनियाभर में कमाए करीब 64 करोड़

वेंकटेश की ‘AK 47’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में दुनियाभर में 63.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. यानी फिल्म अब 70 करोड़ रुपये के आंकड़े से कुछ ही दूर है.

वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 48.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसका घरेलू नेट कलेक्शन 41.15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके अलावा, फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब तक 15.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

ओपनिंग वीकेंड पर ‘जेलर 2’ को छोड़ा पीछे

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, रविवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 31.40 करोड़ रुपये कमाए लिए थे.

खास बात ये है कि 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘AK 47’ ने टॉप पोजिशन हासिल की थी. इस दौरान फिल्म ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया, जो उस समय सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में चल रही थी. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 30 अक्टूबर को 5.50 करोड़, 31 अक्टूबर को 9.70 करोड़ और 1 नवंबर को 11.20 करोड़ करोड़ कमाए. इसी के साथ इसने वीकेंड पर 26.40 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47’ ने तीन दिनों में 31.40 करोड़ रुपये. 

वीकडेज में घटी कमाई, दूसरे वीकेंड से उम्मीदें

शुरुआती तीन दिनों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में वीकडेज के दौरान गिरावट देखने को मिली. सोमवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, गुरुवार यानी 5 नवंबर को इसका नेट कलेक्शन घटकर 1.65 करोड़ रुपये रह गया. इस दिन फिल्म देशभर में 1,635 शोज में दिखाई गई.

अब फिल्म के दूसरे वीकेंड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 6 नवंबर के शुरुआती एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे तक फिल्म के करीब 90,546 टिकट बिक चुके थे. इन टिकटों से लगभग 1.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार

‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47’ का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है. फिल्म में वेंकटेश के साथ श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में हैं. इनके अलावा नारा रोहित, निवेथा पेथुराज और युविना पार्थवी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी हाउस नंबर 47 में रहने वाले चित्तीबाबू, स्वर्णा और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है.





Source link

Related posts

100 करोड़ क्लब से 1000 करोड़ तक: इस साल की सबसे कमाऊ फिल्में

127 करोड़ नहीं, पहले दिन दुनियाभर में ‘रामायण’ ने बटोरे इतने करोड़, मेकर्स ने जारी किया चौंकाया वाला आंकड़ा

Ramayana Box Office Day 2: दूसरे दिन भी जारी है ‘रामायण’ की सुनामी, क्या तोड़ पाएगी पहले दिन का रिकॉर्ड?, Bollywood Hindi News