‘रामायण’ ने मंडे टेस्ट में तोड़े सारे रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ बनी नंबर 1, हुई 300 करोड़ के पार


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा खासा रिस्पांस मिला और इसे स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला, जिसकी वजह से फिल्म ने ओपनिंग डे से लेकर फर्स्ट मंडे टेस्ट तक में जबरदस्त कमाई की. जहां दिवाली के मौके पर इसकी कमाई में रविवार को 19.6% गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, अब इस फिल्म ने पहले मंडे को सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.

‘रामायण’ के क्रेज के आगे ना तो ‘धुरंधर 2’ टिक पाई और ना ही ‘बाहुबली 2’. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया था और रिकॉर्ड भी बनाए थे, जिसे ‘रामायण’ ने तोड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं नितेश तिवारी की फिल्म ने फर्स्ट सोमवार को कितना कलेक्शन कर लिया है.

‘रामायण’ ने मंडे को 300 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री (डे-5 कलेक्शन)

– ‘रामायण’ ने पहले मंडे को भारत में 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई की.
– दूसरे दिन 25.9% की गिरावट के साथ 48.05 करोड़ का बिजनेस किया.
– जबकि तीसरे दिन 45.3% उछाल आई और 69.80 करोड़ का कारोबार किया.
– वहीं, दिवाली पर रविवार को चौथे दिन फिर 19.6% गिरावट आई और 56.15 का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने पहले सोमवार को रात 8.30 बजे तक 83.75 करोड़ की कमाई की.
– जिसके बाद इसने 322.60 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-5 83.75 करोड़ (8.30 बजे तक) 62.9%
टोटल कलेक्शन 322.60 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने तोड़ा सलमान खान-अजय देवगन का दिवाली रिकॉर्ड, बनी नंबर 1 ओपनिंग वीकेंड फिल्म
 
‘रामायण’ ने तोड़ा ‘धुरंधर 2’-‘बाहुबली 2’ का मंडे रिकॉर्ड

इसके साथ ही ‘रामायण’ ने पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को टॉप कलेक्शन करने वाली ‘धुरंधर 2’-‘बाहुबली 2’ के फर्स्ट मंडे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब ये पहले मंडे को ऑल टाइम सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली नंबर 1 फिल्म बन चुकी है. देखिए टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट…

1. रामायण- 83.75 करोड़
2. बाहुबली 2- 80 करोड़
3. पुष्पा 2- 66 करोड़
4. धुरंधर 2- 64 करोड़
5. टाइगर 3- 59.25 करोड़
6. बॉर्डर 2- 59 करोड़ 
7. एनिमल- 40.06 करोड़
8. गदर 2- 38.7 करोड़
9. स्त्री 2- 38.1 करोड़
10. टाइगर जिंदा है- 36.54 करोड़ 

गौरतलब है कि ‘रामायण’ की टॉप 10 में एंट्री के बाद ‘हाउसफुल 4’ इससे बाहर हो गई है. ये दसवें नंबर पर थी, जिसने 34.56 करोड़ का बिजनेस किया था. अब ‘रामायण’ पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. 

‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन चार दिनों में कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 507.20करोड़ का बिजनेस किया था. ऐसे में अब पांचवे दिन की कमाई के आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. लेकिन माना जा रहा है कि इसने केवल सोमवार को दुनियाभर में करीब 200 करोड़ का बिजनेस कर सकती है और इस लिहाज से इसके 700 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने का प्रीडिक्शन है.



Source link

Related posts

9 नवंबर को भी ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धमक, शाम 6 बजे तक कूट डाले करोड़ों, टोटल कलेक्शन 500 Cr के पार

Ramayana Box Office Collection Ranbir Kapoor Beats Dhurandhar 2 And Pathaan Became Highest Grosser On Day 5 – Entertainment News: Amar Ujala

“गॉडज़िला माइनस ज़ीरो” ने अपने पहले सप्ताह में उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए।