‘रामायण’ ने रचा इतिहास, कर्नाटक में तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले बने पहले एक्टर


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. ये रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है, जिसकी वजह से इसने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक में इतिहास ही रच दिया है.

जहां ये रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी और रवि दुबे समेत अन्य कलाकारों के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है वहीं, इसी बीच यश ने इस फिल्म से इतिहास रच दिया है. उन्होंने कर्नाटक में लगातार तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड बना दिया है. 

यश ने 100 करोड़ी फिल्म देने का कर्नाटक में बनाया रिकॉर्ड

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ ने ओपनिंग वीक में 686.26 करोड़ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन किया. जबकि फिल्म ने कर्नाटक में 101.35 करोड़ का बिजनेस महज 8 दिनों में ही कर डाला. ऐसा करने वाली ये 9वीं फिल्म बन चुकी है. फिल्म के कर्नाटक में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के बाद यश ने इतिहास रच दिया है. ये उनकी तीसरी फिल्म बन गई है, जिसने कर्नाटक में 100 करोड़ का बिजनेस किया है.

यह भी पढ़ें: भारत की 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में टॉप 10 में ‘रामायण’ की एंट्री, ‘एनिमल’-‘पठान’ सब पस्त

गौरतलब है कि यश ने ‘रामायण’ से पहले ‘केजीएफ 1’ से कर्नाटक में 135.36 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसके साथ ही उन्होंने ‘केजीएफ 2’ से 182.96 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. ये उनकी दूसरी 100 करोड़ी फिल्म थी, जिसने कर्नाटक में इस जादुई आंकड़े को टच किया था. इसके साथ ही दूसरे नंबर पर ऋषभ शेट्टी हैं, जिन्होंने दो फिल्में ‘कांतारा’ (183.6 करोड़) और ‘कांतारा-1’ (247.48 करोड़) दी थी.

‘रामायण’ का इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा अगर बात की जाए ‘रामायण’ के इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो फिल्म ने इंडिया में 8 दिनों में 564.60 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 1,033.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसने ओवरसीज में भी 358.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. 



Source link

Related posts

10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ की कमाई तक, ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

Border 2 Box Office Collection: 11वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी, सिंगल डिजिट पर आई सनी देओल की फिल्म

रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, धुरंधर' समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े – Navbharat Live