10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ की कमाई तक, ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन


फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमा में रिलीज हुई थी. ये फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर टिकती नहीं दिख रही थी.

लगभग 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी. लेकिन बाद में फिल्म को जो रेस्पॉन्स मिला उसके चलते फिल्म ने थिएटर में अपने 100 दिन पूरे किये हैं. ये मेकर्स के लिए बहुत बड़ी सफलता है.

वर्ड ऑफ माउथ से बदली विशाल चतुर्वेदी की किस्मत?

बड़े बजट वाली फिल्मों की तरह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं किया गया था. इसी वजह से शायद शुरुआत में फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग करने वाली ‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन इस फिल्म को थिएटर में देखने वाले ऑडियंस से मिले बेहतर रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की.

रिपोर्टेड क्लोजिंग ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 343.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 404.97 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ओवरसीज में 48.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने न केवल धमाकेदार वापसी की बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े.

कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों से निकली आगे

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाए. फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही अजय देवगन की ‘सिंघम’, सलमान खान की ‘सिकंदर’ और रणवीर सिंह की ’83’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था.

वहीं, 31वें दिन की कमाई के मामले में इसने ‘धुरंधर’, ‘छावा’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘स्त्री 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘पुष्पा 2’, ‘तान्हाजी’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी 9 फिल्मों को पछाड़ दिया.

इसके अलावा, 45वें दिन तक फिल्म ने ‘RRR’ (हिंदी), ‘बैंग बैंग’, ‘दृश्यम 2’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था.

बतौर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की पहली फिल्म

विशाल चतुर्वेदी के लिए सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करना महज एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक डेब्यू फिल्ममेकर के तौर पर उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. 10 लाख रुपये की ओपनिंग से लेकर रिपोर्टेड 453 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, ‘हनुमान अंश’ इस बात की शानदार मिसाल बनकर उभरी है कि किसी कहानी पर विश्वास और ऑडियंस के साथ उसका जुड़ाव फिल्म के सक्सेसफुल होने में सबसे अहम भूमिका अदा करते हैं. अपनी पहली ही फिल्म से इतना बड़ा मुकाम हासिल कर विशाल चतुर्वेदी ने अपने फिल्ममेकिंग करियर की एक शानदार शुरुआत की है.

‘हनुमान अंश’ फिल्म के बारे में

‘हनुमान अंश’ फिल्म की कहानी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है, उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. ये फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है.

फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और पूर्णिमा तिवारी सहित कई कलाकार नजर आए हैं. आध्यात्मिकता से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के विशाल के फैसले को दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला और फिल्म ने उम्मीदों से कहीं आगे बढ़कर सफलता हासिल की.



Source link

Related posts

‘रामायण’ ने रचा इतिहास, कर्नाटक में तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले बने पहले एक्टर

Border 2 Box Office Collection: 11वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी, सिंगल डिजिट पर आई सनी देओल की फिल्म

रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, धुरंधर' समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े – Navbharat Live