रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: भारत में 300 करोड़ रु का आंकड़ा पार, मंडे टेस्ट में धमाल मचा रही फिल्म


रामायण बॉक्स ऑफिस (POSTER)

हैदराबाद: रामायण ने आज सोमवार को अपने मंडे टेस्ट में चल रही है. फिल्म मंडे टेस्ट में पास होती दिख रही है. रामायण ने 9 नवंबर शाम 5 बजे तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी आसानी से छू लिया है. फिल्म यह कारनामा उस वक्त किया है, जब फिल्म ने महज 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकाड़ा पार कर लिया है. कहा जा रहा है कि फिल्म मंडे टेस्ट में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. चलिए जानते हैं रामायण का 5वें दिन कलेक्शन कहां तक पहुंच गया है.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने 14053 शोज के लिए शाम 5 बजे तक (सोमवार) को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने हिंदी भाषा में 12,134 शोज से 48.04 करोड़ रुपये, कन्नड़ के 579 शोज से 4.22 करोड़ रुपये, तेलुगु के 858 शोज से 2.63 करोड़ रुपये, तमिल के 482 शोज से 2.08 करोड़ रुपये, इससे रामायण का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 307.50 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं, ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 352.42 रुपये हो गया है. फिल्म ने पहले ही दिन 155 करोड़ रुपये से वर्ल्डवाइड खाता खोला था और अब फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर चुकी है.

रामायण वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सोनी पिक्चर्स ने फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर डिस्ट्रीब्यूट किया, इसे दुनिया भर में 59,000 स्क्रीन पर रिलीज किया, जो किसी भी बड़ी इंडियन रिलीज से लगभग छह गुना ज़्यादा है. फिर भी फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 12.2 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की और दूसरे मार्केट में मुश्किल से 11 मिलियन डॉलर पार किए. इससे भी फिल्म को अपने पहले चार दिनों में इंटरनेशनल लेवल पर 23.7 मिलियन डॉलर की कमाई हुई. रामायण ने अब ग्लोबली 507 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली लिस्ट में शामिल

सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों की इस लिस्ट में पुष्पा 2, धुरंधर 2 और बाहुबली 2 सबसे आगे है, जिन्होंने महज 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, अब रामायण ने आरआरआर, केजीएफ 2 और जवान की तरह महज 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये कमाने का कारनामा किया है. इस लिस्ट में रामायण ने पठान (5 दिन) और धुरंधर (6 दिनों) को पछाड़ दिया है.



Source link

Related posts

दिवाली के बाद ‘रामायण’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 घंटे में बिके 1.40 लाख टिकट, पीछे छूटी ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ – Ramayana Break Dhurandhar 2 and Pushpa 2 Record set new hourly ticket sales record on BookMyShow tmovg

इस जापानी फिल्म ने छुड़ाए ‘रामायण’ के छक्के, सिर्फ 9% बजट में बनी है और कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News

इस जापानी फिल्म ने छुड़ाए ‘रामायण’ के छक्के, सिर्फ 9% बजट में बनी है और कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News