रामायण बॉक्स ऑफिस: फिल्म ने रचा इतिहास, बनी मंडे टेस्ट में 100 करोड़ रु कमाने वाली पहली फिल्म, छठवें दिन भी होगा धमाका


रामायण बॉक्स ऑफिस (Poster)

हैदराबाद: रामायण ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रामायण ने अपने पहले सोमवार को भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर नया कीर्तिमान बनाया हैं. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में आज तक कोई भी फिल्म अपने मंडे टेस्ट में भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाई है. भारत में फिल्म, बाहुबली 2, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी टॉप कमाई करने वाली फिल्म भी ऐसा इतिहास नहीं बना पाई. रामायम ने मंडे टेस्ट में इन सभी के सिंगल डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने मंडे की कमाई से अपना वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपये से पार कर लिया है. अब फिल्म छठवें दिन भी कमाई से बड़ा कारनामा करने जा रही है. इससे पहले जानते हैं कि रामायण ने 5वें दिन की कमाई से भारतीय और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने पांचवें दिन 23,211 शोज से डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. 5वें दिन फिल्म की कमाई में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. यह कारनामा उस वक्त हुआ है, जब दिवाली वाले दिन फिल्म की कमाई कम हुई थी. वहीं, सोमवार 5वें दिन छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रामायण का 5वें दिन ऑक्यूपेंसी रेट 63.6 फीसदी रहा है.

किस भाषा में कमाए कितने रुपये

फिल्म ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने 5वें दिन (सोमवार) हिंदी भाषा में 19,786 शोज से 87.25 करोड़ रुपये, कन्नड़ के 908 शोज से 7.50 करोड़ रुपये, तेलुगु के 1,606 शोज से 6 करोड़ रुपये, तमिल के 826 शोज से 4 करोड़ रुपये और मलयालम के 785 शोज से 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे रामायण का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, नेट इंडिया कलेक्शन 346.35 रुपये हो गया है. ओवरसीज से फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 663.90 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं.

रामायमण का डे वाइज कलेक्शन (इंडिया नेट-सैकनिल्क)

पहला दिन, गुरुवार: 64.85 करोड़ रुपये

दूसरा दिन, शुक्रवार: 48.05 करोड़ रुपये

तीसरा दिन, शनिवार: 69.80 करोड़ रुपये

चौथा दिन, रविवार: 56.15 करोड़ रुपये

पांचवां दिन, सोमवार: 107.50 करोड़ रुपये

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

रामायण ने खबर लिखे जाने तक 5,890 शोज के लिए 12.30 करोड़ रुयपे कमा लिए हैं. फिल्म ने हिंदी शो में सबसे ज्यादा 9.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आज फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करती दिख रही हैं. यकीनन आज मंगलवार को रामायण के लिए बॉक्स ऑफिस पर सब कुशल मंगल होता दिख रहा है.

रामायण का 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत में : 413.90 करोड़ रुपये (ग्रॉस)

भारत में : 346.35 करोड़ रुपये (नेट)

विदेशों में : 250.00 करोड़ रुपये (ग्रॉस)

वर्ल्डवाइड : 663.90 करोड़ रुपये (ग्रॉस)

सोमवार को क्यों आया रामायण की कमाई में उछाल?

इस बार देश ने दिवाली रविवार को मनाई. इस खास दिन बाहर जाने के बजाय दिवाली पर घरों को सजाते हैं और मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं. यही कारण है कि दिवाली वाले दिन थिएटर्स ठंडे पड़े रहे. वहीं सोमवार को कई राज्यों में सरकारी छुट्टी थी. ऐसे में लोगों ने रामायण को देखने के लिए सोमवार का दिन चुना.

दूसरा, देशभर में फिल्म कई स्क्रीन पर चल रही है. सैकनिल्क के अनुसार, पांचवें दिन इसके 23,911 शो चले थे और कुल ऑक्यूपेंसी 64.9% रही. इतने शो होने पर, एक नॉर्मल दिन में भी अच्छी कमाई हो सकती है. सोमवार के आंकड़ों ने भी इसे कुछ चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है.

छठे दिन की एडवांस बुकिंग

आज फिल्म अपने छठवें दिन में चल रही है. आज 10 नवंबर, मंगलवार के लिए, सैकनिल्क की मानें तो, रिजर्व सीटों समेत छठे दिन की कुल एडवांस बुकिंग 49.53 करोड़ रुपये और रिजर्व सीटों के बिना 43.42 करोड़ रुपये रही. यह बुकिंग 3,036 सिनेमाघरों में 25,395 शो के लिए बुक किए गए 13.18 लाख टिकटों से हुई है.

इस ए़डवांस बुकिंग में हिंदी भाषा का हिस्सा लगभग 80 फीसदी है, जिसकी कमाई 39.49 करोड़ रुपये बैठती है. 3D शो 2D शो से आगे हैं, 3D शो का हिस्सा 28.32 करोड़ रुपये है, जबकि 2D का 15.47 करोड़ रुपये है. IMAX, 4DX और Dolby जैसे प्रीमियम फॉर्मेट का हिस्सा लगभग 11% है. छठे दिन के एडवांस भुगतान में NCR सबसे आगे है, जहां 6.57 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है. इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई का स्थान है.

सैकनिल्क के अनुसार, 38 शो पहले ही बिक चुके हैं. इनमें मंगलवार की स्पॉट बुकिंग शामिल नहीं है, जिसके जरिए भारत में अभी भी बड़ी संख्या में दर्शक टिकट खरीदते हैं. छठे दिन का कुल कलेक्शन 49.53 करोड़ रुपये से अधिक होगा, लेकिन यह कितना अधिक होगा, यह दर्शकों की संख्या पर निर्भर करेगा.

बजट निकालने की चुनौती

बता दें, 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई रामायण को अभी लंबा सफर तय करना है. फिल्म के दोनों पार्ट 4000 करोड़ रुपये में तैयार हुए हैं. ऐसे में फिल्म के लिए सबसे इसकी लागत निकलना ही बड़ी चुनौती होगा. उत्तर भारत में फिल्म की कमाई इसलिए भी बढ़ सकती है कि क्योंकि कल यानी बुधवार को भाईदूज है और फिल्म को इस छुट्टी का फायदा मिल सकता है. कह सकते हैं कि दूसे वीकेंड तक फिल्म आसानी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. मगर रामयाण के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो सकती है जब त्योहार के बाद थिएटर्स में दर्शक की भीड़ छट गई तो.

बता दें, रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले उन्होंने फिल्म दंगल भी दी थी, जो इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है. बीते 10 साल से इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं टूटा है. नमिता मल्होत्रा और यश इस फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ने राम, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण और साई पल्लवी ने सीता की किरदार निभाया है.



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Day 6 Live Updates: ‘रामायण’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, छठे दिन 10 बजे तक 358 करोड़ के हुई पार

Box Office: मंडे को ‘रामायण’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘सीन’ ने भी मचाया धमाल, जानें- ‘जेलर 2’ की कमाई

दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी ‘रामायण’, वर्ल्डवाइड 5 दिन में कमाए 663 करोड़, ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त