Ramayana Box Office Day 6 Live Updates: ‘रामायण’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, छठे दिन 10 बजे तक 358 करोड़ के हुई पार


रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक परफॉर्म कर रही है.  मंडे को 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद अब इस फिल्म से मंगलवार यानी 6ठे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘रामायण’ छठे दिन कितना कलेक्शन कर रही है साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

‘रामायण’ की पांच दिनों की कितनी रही कमाई? 

  • बता दें कि ‘रामायण’ ने 64.85 करो़ड से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 48.05 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं तीसरे दिन ‘रामायण’ ने  69.80 करोड़ कमाए.
  • जबकि चौथे दिन का कलेक्शन 56.15 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 5वें दिन ‘रामायण’ ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 358.65 करोड़ रुपये रहा. 

‘रामायण’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 6 Live Updates)
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मंगलवार को भी बंपर कमाई जारी है. उम्मीद है कि ये आज 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताहिक रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को सुबह 10 बजे तक ‘रामायण’ ने 12.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 
  • मॉर्निंग शोज में ये फिल्म 5 हजार 890 शोज में चल रही है.
  • फिलहाल इसका भारत में 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 358.65 करोड़ रुपये हो गया है.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 6 12.30 –
कुल कलेक्शन  358.65 करोड़   

नोट:- ‘रामायण’ के छठे दिन के फाइनल आंकड़े रात 10.30  बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘रामायण’ छठे दिन करेगी 400 करोड़ का आंकड़ा पार
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हो रहा है जिसकी बदौलत इसने 5वें दिन मंडे को 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. वही मंगलवार को भी फिल्म सुबह से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म छठे दिन 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. 

 

 



Source link

Related posts

रामायण बॉक्स ऑफिस: फिल्म ने रचा इतिहास, बनी मंडे टेस्ट में 100 करोड़ रु कमाने वाली पहली फिल्म, छठवें दिन भी होगा धमाका

Box Office: मंडे को ‘रामायण’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘सीन’ ने भी मचाया धमाल, जानें- ‘जेलर 2’ की कमाई

दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी ‘रामायण’, वर्ल्डवाइड 5 दिन में कमाए 663 करोड़, ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त