Last Updated:
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साउथ की स्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता मां के रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके रोल की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बड़े बजट की फिल्म में काम करने से पहले साई साउथ की कई बड़े प्रोजेक्ट को ठुकरा चुकी हैं. उनकी रिजेक्ट की गईं सारी फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनका मां सीता वाला रोल चर्चा का विषय बना हुआ है. इस फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे. लेकिन साई के रोल में नजर आ रही साई साउथ की कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं.
इनमें पहली है, ‘डियर कॉमरेड’. साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में प्यार, छात्र राजनीति और एक्शन से भरपूर कहानी दिखाई गई है. फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. एवरेज रही. लेकिन बाद में इसे काफी पसंद किया गया. खबरों के मुताबिक, फिल्म में लिली का किरदार निभाने के लिए पहले पहली पसंद साई पल्लवी थीं. लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी.
दूसरी है, ‘लियो’. थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्देशन की कमान लोकेश कनगराज ने संभाली थी. एक्शन थ्रिलर में फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त और अर्जुन सरजा जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म हिट हुई लोगों ने इस खूब प्यार दिया. इस फिल्म की भी पहली पसंद साई पल्लवी थीं. बाद में ये रोल तृषा कृष्णन ने निभाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीसरी है, ‘पुष्पा: द राइज’.इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने धमाल मचा दिया था. पुष्पा के रोल में तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया था. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था.फिल्म के डायलॉग तो लोग आज भी नहीं भूले. फिल्म में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का रोल निभाया था. लेकिन इस रोल के लिए पहले साई पल्लवी के नाम पर भी विचार किया गया था.लेकिन रोल को रिजेक्ट कर उन्होंने इसे भी न कह दिया था.
चौथी है, ‘वलीमई’. अजीत कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वलीमई’ साल 2022 में सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म में अजीत एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए, जो खतरनाक अपराधियों के गिरोह से मुकाबला करता है. हुमा कुरैशी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई पल्लवी को भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विचार किया गया था. हालांकि, बताया जाता है कि उन्हें लगा कि उस किरदार में अभिनय दिखाने के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं थी. इसी वजह से उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.
पांचवीं है, ‘वारिसु’. इस फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म ‘वारिसु’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बनी ये एक फैमिली एक्शन ड्रामा में परिवार, कारोबार और आपसी रिश्तों की कहानी वाली फिल्म थी. फिल्म में रश्मिका मंदाना ने दिव्या का रोल निभाया था. रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी को पहले इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने ये फिल्म क्यों रिजेक्ट की. इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.
अब जल्द ही वह नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके रोल को लेकर शुरुआत से चर्चा हो रही हैं. फिल्म में माता सीता के रोल के लिए पहले उन्हें ट्रोल किया गाय था. लेकिन अब रणबीर हो या यश सभी उनके रोल को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि उनसे बेहतर ये रोल कोई नहीं निभा सकता था.
बता दें कि साई पल्लवी अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी के लिए जानी जाती हैं. मां सीता के रोल के लिए जिस सादगी की जरूरत थी, शायद उस रोल के लिए साई पल्लवी सही च्वाइस थी. यही वजह है कि ‘रामायण’ में माता सीता के रूप में उन्हें देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है. रणबीर कपूर और यश जैसे बड़े सितारों के साथ उनकी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है. ऐसे में फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.