रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और अन्य कलाकारों वाली फिल्म ‘रामायण’ साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्म है. अब इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इन सबके बीच फिल्म की प्री-सेल्स जबरदस्त चल रही है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को रिलीज होने में अभी 6 दिन बचे हैं. चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर डाली है?
‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ रिलीज से पहले खूब चर्चा में है. इस एपिक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं. गौरतलब है कि लॉस एंजिलिस में हुए ‘रामायण’ के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हुई है तब से इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच गई है. नतीजतन इसकी पहले दिन के लिए खूब एडवांस बुकिंग हो रही है. फिल्म के प्री सेल कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क के मुताबिक ‘रामायण’के ओपनिंग डे के लिए 6 हजार 768 शोज के लिए अभी तक 3.33 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
- इसी के साथ इसने एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के साथ 17.07 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.
- जबकि बिना ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल से हुई कमाई 14.22 करोड़ है.
स्टेटवाइज कौन चल रहा आगे?
बता दें कि ‘रामायण’ के पहले दिन (गुरुवार, 5 नवंबर) के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में सबसे आगे कर्नाटक राज्य चल रहा है. यहां इसने प्री टिकट सेल से 3.53 करोड़ (3.15 करोड़) की कमाई कर डाली है जो कि कुल कमाई का 21% है. इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. यहां से इसने प्री सेल से 3.34 करोड़ (2.60 करोड़) कमाए हैं. वहीं दिल्ली 3.05 करोड़ (2.49 करोड़) के साथ तीसरे नंबर पर है. टॉप 10 राज्यों का कुल कमाई में 86% हिस्सा है.
शहरों में कहां हो रही सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग?
वहीं शहरों की बात करें तो ‘रामायण’ के पहले दिन (गुरुवार, 5 नवंबर) के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में सबसे आगे नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर)है यहां से इस फिल्म ने प्री टिकट सेल से 3.05 करोड़ (2.49 करोड़) कमाए हैं जो कि कुल कमाई का 18% है. इसके बाद बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है. यहां से इसने 2.85 करोड़ (2.53 करोड़) की कमाई की है. वहीं तीसरे नंबर पर मुंबई 2.29 करोड़ (1.75 करोड़) के साथ तीसरी पोजिशन पर है.
‘रामायण’ कब हो रही रिलीज?
बता दें कि ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे. अन्य कलाकारों में लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह सहित कई शामिल हैं.