रील बनाने का जुनून आजकल लोगों पर इस कदर सवार है कि कई बार उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रहती. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी लापरवाही की तरफ ध्यान खींच रहा है. वीडियो में रात के अंधेरे में एक महिला बीच हाईवे पर खड़ी होकर गाने पर डांस करते हुए रील बनाती दिखाई दे रही है. हैरानी की बात यह है कि महिला अकेली नहीं है. उसका पति सड़क पर खड़े होकर मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहा है, जबकि उनकी दो छोटी-छोटी बच्चियां भी हाईवे पर खड़ी होकर अपनी मां को डांस करते हुए देख रही हैं. एक तरफ रील बनाने का जुनून दिखाई दे रहा है तो दूसरी तरफ तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरे को नजरअंदाज किया जा रहा है.
रात के अंधेरे में हाईवे पर शुरू हुआ डांस
वायरल वीडियो में रात का समय दिखाई दे रहा है. हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच महिला सड़क पर खड़ी होकर एक गाने पर डांस कर रही है. वह पूरे जोश के साथ अपने डांस के स्टेप्स करती नजर आती है और सामने से उसका पति मोबाइल फोन लेकर वीडियो शूट कर रहा है. दोनों का पूरा ध्यान रील बनाने पर दिखाई देता है.
पत्नी बीच हाईवे पर डांस कर रही है और पति बेचारा फोन पड़कर रील बना रहा है 😂
अगर पीछे से कोई गाड़ी या ट्रक आ गया तो रील की जगह रेल भी बन सकती है
हाइवे पर ऐसे रील बनाना बहुत खतरनाक हो सकता है लेकिन आजकल लोगों को अपनी जान की बिल्कुल भी परवाह नहीं है pic.twitter.com/y6iPVbmgrw
— Ritika (@Ritika_r1) August 24, 2026
पति बना कैमरामैन, बच्चियां देखती रहीं तमाशा
वीडियो में महिला के पति की भूमिका भी लोगों का ध्यान खींच रही है. वह सड़क पर खड़े होकर पत्नी की रील शूट कर रहा है. वहीं उनकी दो छोटी बच्चियां भी पास में खड़ी दिखाई दे रही हैं. दोनों मासूम बच्चियां अपनी मां को डांस करते हुए देख रही हैं. यानी रील बनाने के इस चक्कर में पूरा परिवार हाईवे पर मौजूद नजर आ रहा है.
रील की जगह बन सकती थी रेल
हाईवे पर सबसे बड़ा खतरा तेज रफ्तार वाहनों का होता है. रात में सड़क पर किसी वाहन को अचानक सामने खड़ा व्यक्ति नजर न आए तो हादसा होने की आशंका और बढ़ जाती है. ऐसे में सड़क के बीच खड़े होकर डांस करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. वीडियो में महिला और उसका पति इस खतरे से बेफिक्र होकर रील बनाने में लगे दिखाई दे रहे हैं.
बच्चों की सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल
इस वीडियो में सिर्फ महिला और उसके पति की लापरवाही ही नजर नहीं आ रही, बल्कि दो छोटी बच्चियों का हाईवे पर मौजूद होना भी चिंता की बात है. बच्चे सड़क पर खड़े होकर अपनी मां को डांस करते हुए देख रहे हैं. हाईवे पर किसी भी तरफ से अचानक वाहन आ सकता है, ऐसे में बच्चों को सड़क से दूर रखना बेहद जरूरी है. वायरल वीडियो में यही पहलू लोगों का ध्यान खींच रहा है.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो को @Ritika_r1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि रील बनाने के लिए महिला ने सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपनी दोनों बच्चियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया. यूजर के मुताबिक हाईवे पर इस तरह खड़े होना किसी भी वक्त बड़े हादसे की वजह बन सकता है. दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बिल्कुल सही नहीं है. उसने कहा कि रील दोबारा बनाई जा सकती है, लेकिन जिंदगी वापस नहीं मिल सकती.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो