‘हनुमान अंश’ ने 44वें दिन मारी ऊंची छलांग, ‘महावतार नरसिम्हा’ का ध्वस्त किया रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर’ से डबल हुई कमाई


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ सुनामी थम नहीं रही है. 44वें दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है. अब ‘हनुमान अंश’ ने ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साथ ही 7वें शनिवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से दोगुनी कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

नई दिल्ली. शोभिनव सत्य स्टारर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है. इस मूवी की रिलीज को 44 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस भक्ति फिल्म ने ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है. दूसरी तरफ, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल अब भी टाइट है. 16वें दिन इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया.

7वें शनिवार को नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 44वें दिन भारत में 9.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. 7वें शनिवार को यह फिल्म देशभर के 7,119 शोज में दिखाई गई.

43वें दिन 5 करोड़ की कमाई के मुकाबले 44वें दिन फिल्म के कलेक्शन में सीधे 95 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. शुक्रवार को जहां फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18 फीसदी थी, वहीं शनिवार को दर्शकों की भीड़ बढ़ने के साथ ऑक्यूपेंसी बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल कलेक्शन अब 258.13 करोड़ हो गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 304.80 करोड़ पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट की बात करें तो 44वें दिन फिल्म ने विदेश से 1.50 करोड़ बटोरे, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन 24.50 करोड़ हो गया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस और ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड कुल कमाई 329.30 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

खास बात है कि 44वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है, जिसने भारत में कुल 251.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भक्ति फिल्म बन चुकी है. वहीं, यह साल 2026 की वर्ल्डवाइड तीसरी हाईएस्ट ग्रोसिंग हिंदी मूवी है. इस लिस्ट में पहले नबंर ‘धुरंधर 2’ (1850.85 करोड़) और दूसरे नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ (485.3) करोड़ है.

क्राइम-थ्रिलर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का सिनेमाघरों में जलवा बरकरार है. तीसरे वीकेंड की शुरुआत करते हुए शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त तेजी देखी गई. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन भारत में 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. दूसरे शुक्रवार की 2.75 करोड़ की कमाई के मुकाबले तीसरे शनिवार को फिल्म के बिजनेस में 63.6 फीसदी का बड़ा उछाल दर्ज किया गया, जहां ऑक्यूपेंसी 17 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी तक जा पहुंची.

16वें दिन के इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया झंडा गाड़ दिया है. फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन अब 210.70 करोड़ हो गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 250.94 करोड़ तक पहुंच चुका है. तीसरे शनिवार को देशभर में इसके 4,345 शो दिखाए गए, जहां दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी.

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यह फिल्म विदेशी बाजारों में भी अपनी धाक जमाए हुए है. 16वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 75 लाख की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 51.25 करोड़ पहुंच गया है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 302.19 करोड़ हो चुका है. इस मूवी का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

‘हनुमान अंश’ पर 44वें दिन खूब बरसी कृपा, Box Office पर 12806% प्रॉफिट, ‘मिर्जापुर’ ₹300Cr पार, ‘वाइब’ चमकी – hanuman ansh collection day 44 vs mirzapur movie collection day 16 vs daayra and vibe box office day 2

44वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, दुनियाभर के Box Office पर डिवोशनल फिल्म ने छापे करोड़ों

हॉलीवुड फिल्म का धमाका, दो दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन