लव गिल का गुरप्रीत घुग्गी संग विवाद फिर चर्चा में, प्रेग्‍नेंसी और 5Cr! स्‍काउट OP संग बातों-बातों में जिक्र – love gill gurpreet ghuggi controversy again in spotlight allegations of pregnancy


‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में लव गिल लगातार स्काउट से यही कहती हुई दिख रही थीं कि उनकी इज्जत खराब हुई है। काशवी के आने के बाद से लव पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने अपने बाहर के गुरप्रीत गुग्गी संग विवाद का भी हिंट दिया। जानिए पूरी बात।

लव गिल गुरप्रीत घुग्गी विवाद
हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को लेकर उनसे सवाल किए। मामला तब और गरमा गया जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ‘वीकेंड का वार’ के मंच पर आईं और स्काउट से उसकी और लव की नजदीकियों को लेकर सवाल-जवाब किए।

उन्होंने लव गिल को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि उसने स्काउट को फंसा रखा है। इस एपिसोड के बाद, लव बुरी तरह टूट गईं और काशवी की बातों का उन पर गहरा असर पड़ा। अगले दिन, उन्होंने स्काउट से पूछा कि जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उन पर इमोशनल मैनिपुलेशन और फंसाने का आरोप लगाया, तो उन्होंने लव का बचाव क्यों नहीं किया।

काशवी के आने से लव को नुकसान!

उन्होंने यह भी बताया कि काशवी हीरानंदानी की बातों का उनकी पब्लिक इमेज पर कितना बुरा असर पड़ा है। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में गुरप्रीत घुग्गी के साथ अपने पुराने विवाद का भी जिक्र किया। स्काउटओपी के साथ इस बातचीत ने दर्शकों को गुरप्रीत घुग्गी से जुड़े उस विवाद की याद दिला दी, जिसमें कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये के सेटलमेंट की बात सामने आई थी।

लव बोलीं- मुश्किल दौर से गुजरी हूं

इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुए, लव ने कहा, ‘मैंने पहले भी बताया है कि मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजरी हूं। मैं एक महीने पहले ही इन सब चीजों से बाहर निकली हूं।’ हालांकि लव ने सीधे तौर पर इस विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शायद गुग्गी से जुड़े विवाद की ओर इशारा कर रही थीं। उन्होंने स्काउट की आलोचना की कि उन्होंने काशवी के सामने उनका बचाव नहीं किया और उन्हें उनके चरित्र पर कमेंट करने दिया।

लव ने स्काउट से पूछा सवाल

लव ने पूछा, ‘जब तुम्हारी गर्लफ्रेंड यह कह रही थी कि मैं किसी को फंसा रही हूं, तो तुमने उस बात को क्लियर क्यों नहीं किया?’ उन्होंने स्काउटओपी (ScoutOP) पर आरोप लगाया कि उन्होंने यंग डीएसए (Yung DSA) के साथ अपने जज़्बातों के बारे में बात करके उनका करियर बर्बाद कर दिया है। उन्होंने स्काउट से पूछा कि उन्होंने घास पर जो इशारे किए थे, उनका जिक्र क्यों किया और उन्हें इस बारे में क्यों नहीं बताया गया।

गुरप्रीत घुग्गी के साथ लव गिल का विवाद

जो लोग इस मामले से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब कनाडा के एक यूट्यूबर ने लव गिल और गुरप्रीत घुग्गी के बारे में कुछ दावे किए, जो पंजाबी फिल्म ‘फरलो’ (Furlow) में एक साथ नजर आए थे। यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच रिश्ता था और लव प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले को निजी रखने के लिए 5 करोड़ रुपये का समझौता किया गया था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। गुग्गी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं।

लव गिल ने भी तोड़ी चुप्पी

दूसरी ओर, लव गिल ने भी इन अफवाहों का खंडन किया। मई 2026 में, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का जवाब दिया। उन्होंने उन लोगों से कहा कि जो लगातार उनसे घुग्गी के बारे में सवाल पूछ रहे थे कि अगर वे उनकी खैरियत जानना चाहते हैं, तो सीधे घुग्गी से ही संपर्क करें।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ – Bigg Boss 20 Final 15 Contestants List Amrapali Dubey To Isha Rikhi Participated At Salman Khan Show

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने लगाई स्काउट और लव की क्लास, बोले- रिश्ता वही पर मसाज नहीं, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 LIVE: यंग शो के बाद किसी से नहीं रखेंगे वास्ता! आम्रपाली दुबे ने आसिफ के करियर पर उठाया सवाल – bigg boss 20 episode 55 written update in hindi 30 oct 2026 ask salman anything