Sunday Box Office: ‘जन नायकन’ 4 दिन में ₹200Cr पार, ‘द ओडिसी’ ने 10 दिन में कमाए ₹61562427420, ‘धमाल 4’ चकमक – jana nayagan box office collection day 4 vs the odyssey worldwide collection day 10 vs dhamaal 4 collection day 17 vs the india story


रविवार को बॉक्‍स ऑफिस पर थलपति व‍िजय की ‘जन नायकन’ का दबदबा रहा। इस फ‍िल्‍म ने चार द‍िनों में दुनियाभर में 200 करोड़ से अध‍िक का कारोबार कर लिया है, जबकि क्र‍िस्‍टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ने 10 द‍िनों में रिकॉर्ड तोड़ 6156 करोड़ से अध‍िक की कमाई की है। ‘धमाल 4’ का हिंदी बाजार में दबदबा कायम है, जबक‍ि ‘द इंडियो स्‍टोरी’ पहले तीन द‍िनों में ही पस्‍त हो चुकी है।

Sunday Box Office: ‘जन नायकन’ 4 दिन में ₹200Cr पार, ‘द ओडिसी’ ने 10 दिन में कमाए ₹61562427420, ‘धमाल 4’ चकमक
थलपति विजय की फेयरवेल फिल्‍म ‘जन नायकन’ पहले वीकेंड में वर्ल्‍डवाइड ₹200 करोड़ के पार चली गई है। मानना पड़ेगा कि यह फिल्‍म पूरी तरह से उनके स्टारडम पर टिकी है। दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया और नेगेटिव कॉमेंट्स के बावजूद फैनडम के बूते यह फिल्‍म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हालांकि, ओपनिंग डे के बाद शनिवार को रविवार को कमाई में वो बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली जिसकी उम्‍मीद थी। लिहाजा, देश में यह विजय ही ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्‍टे ऑफ ऑल टाइम’ से पिछड़ गई है। दूसरी ओर, क्रिस्‍टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने 10 दिनों में दुनियाभर में ₹6156 करोड़ से अध‍िक का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। भारत में भी यह तगड़ी कमाई कर रही है।

रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘जन नायकन’ का जोर सबसे अध‍िक रहा है, हालांकि तमिल को छोड़कर हिंदी और तेलुगू वर्जन में इसकी हालत खस्‍ता है। फिर भी ₹300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने थलपति विजय की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड दर्ज की है। इसके उलट, शुक्रवार को रिलीज हुई काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपडे की फिल्‍म ‘द इंडिया स्‍टोरी’ की हालत खस्‍ता है। यह तीन दिनों में ₹1 करोड़ भी नहीं कमा सकी। जबकि ‘धमाल 4’ का हिंदी बाजार में जलवा है, और यह अब 17 दिनों बाद वर्ल्‍डवाइड ₹200 करोड़ पार जा चुकी है।

‘जन नायकन’ में थलपत‍ि व‍िजय

‘जन नायकन’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: पहला वीकेंड

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन रविवार को ‘जन नायकन‘ ने देश में 12,107 शोज से ₹32.00 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹145.98 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹124.75 करोड़ हो गया है। फिल्‍म ने रविवार को सबसे अध‍िक ₹27.30 करोड़ की कमाई तमिल वर्जन से की है। जबकि हिंदी वर्जन से ₹3.35 करोड़ और तेलुगू से ₹1.35 करोड़ का नेट बिजनस हुआ है।

  • पहला दिन, गुरुवार- ₹42.70 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹21.15 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार- ₹28.90 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार- ₹32.00 करोड़

‘जन नायकन’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री थलपति विजय की फिल्‍म का विदेशों में भी बढ़‍िया जोर है। उनके एक्‍ट‍िंग करियर की इस कथ‍ित आख‍िरी फिल्‍म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में ₹10.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। जबकि चार दिनों में विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई ₹71.50 करोड़ है। इस तरह, देश और विदेश मिलाकर ‘जन नायकन’ ने दुनियाभर में कुल ₹217.48 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

भारत में थलपति विजय की टॉप ओपनिंग वीकेंड (नेट) कमाई:

  • लियो – ₹177.15 करोड़ (4 दिन)
  • द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम – ₹137 करोड़ (4 दिन)
  • जना नायकन – ₹124.75 करोड़ (4 दिन)
  • बीस्ट – 112.3 करोड़ (5 दिन)
  • सरकार – 107.05 करोड़ (6 दिन)
  • मास्टर – 96.4 करोड़ (5 दिन)
  • वारिसु – 87.25 करोड़ (5 दिन)

द ओड‍िसी में मैट डेमन

‘द ओडिसी’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर दूसरी सबसे अध‍िक कमाई क्रिस्‍टोफर नोलन की ‘द ओडिसी‘ ने की है। रिलीज के 10वें दिन 4,638 शोज से फिलम ने ₹11.45 करोड़ का नेट बिजनस किया, जिससे भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹142.86 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹119.65 करोड़ हो गई है। जबकि ‘द ओडिसी’ का टोटल वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन अब कुल $639.6 मिलियन (₹6156.22 करोड़) है। खास बात यह है कि इसमें से सिर्फ IMAX वर्जन से $140 मिलियन (₹1347.51 करोड़) की ग्रॉस कमाई हुई है।

भारत में ‘द ओडिसी’ का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

  • पहला हफ्ता- ₹90.30 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार- ₹6.85 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार- ₹11.05 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार- ₹11.45 करोड़

धमाल 4 में अजय देवगन

‘धमाल 4’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 17वां द‍िन

देश में रविवार को तीसरी सबसे अध‍िक कमाई ‘धमाल 4’ ने दर्ज की है। रिलीज के 17वें दिन डायरेक्‍टर इंद्र कुमार की फिल्‍म ने 5,184 शोज से ₹6.15 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹177.93 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹149.55 करोड़ हो गया है। फिल्‍म का बजट ₹200 करोड़ है। लिहाजा, इसे हिट-सुपरहिट होने के लिए अभी कम से कम ₹60 करोड़ और चाहिए। हां, विदेशों में फिल्‍म ने अब तक ₹23.85 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹201.78 करोड़ तक पहुंच गया है।

  • पहला हफ्ता- ₹96.00 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹40.65 करोड़
  • 15वां दिन, शुक्रवार- ₹2.25 करोड़
  • 16वां दिन, शनिवार- ₹4.50 करोड़
  • 17वां दिन, रविवार- ₹6.15 करोड़

द इंड‍िया स्‍टोरी में श्रेयस तलपडे

‘द इंडिया स्‍टोरी’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

डायरेक्‍टर चेतन डीके की फिल्‍म ‘द इंडिया स्‍टोरी‘ अपने पहले वीकेंड में ही पस्‍त हो गई है। फसलों में कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग जैसे संजीदा विषय पर बनी यह फिल्‍म अपने पहले वीकेंड में ₹1 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई है। काजल अग्रवाल और श्रेयश तलपडे स्‍टारर इस फिल्‍म ने तीन दिनों में महज ₹73 लाख का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, फिल्‍म का बजट भी बेहद कम ₹30 करोड़ है। ऐसे में इसके पास हिट होने का अच्‍छा मौका था, लेकिन अफसोस कि अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹16 लाख
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹25 लाख
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹32 लाख

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Box Office: स्‍पाइडर-मैन के आते ही ‘धमाल 4’ और ‘जन नायकन’ का बंटाधार, गुरुवार को The Odyssey भी कांप गई – dhamaal 4 collection day 21 jana nayagan collection day 8 the odyssey box office collection worldwide

Box Office: ‘धमाल 4’ से ‘जन नायकन’ तक देसी फिल्‍मों को सूंघा सांप! ‘स्‍पाइडर-मैन’ ₹10990Cr पार, Odyssey भी दमदार – spider man brand new day collection worldwide in rupees day 7 dhamaal 4 box office day 27 jana nayagan collection day 14 the odyssey

Jailer 2 Box Office Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर फिर घटी ‘जेलर 2’ की कमाई, 16वें दिन 12 फीसदी की गिरावट, भारत में टोटल कलेक्शन 435 करोड़ के पार