लव गिल की जिद ने बिगाड़ा कैप्टेंसी टास्क, बिग बॉस में जमकर मचा बवाल


‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में घर का माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया। शुरुआत में हमने काजी द्वारा मनीष को ‘प्रोफेसर’ कहे जाने पर वे अपना आपा खो बैठते हैं और काफी नाराज हो जाते हैं। दूसरी ओर, आम्रपाली, लव के रवैये पर सवाल उठाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने स्काउट के साथ गलत किया है। इन तमाम छोटी-बड़ी तनातनी के बीच घर में कैप्टंसी की रेस शुरू होती है, जिससे खेल और अधिक उलझ जाता है।

कैप्टेंसी टास्क में अरिशफा को मारा नाखून

कैप्टंसी टास्क की शुरुआत करते हुए बिग बॉस (bigg boss) घोषणा करते हैं कि दावेदारों को अपने हिस्से के सी को स्पॉन्ज से पूरी तरह भरना है। वहीं, जो घरवाले उन्हें कैप्टन नहीं बनने देना चाहते, वे उनके खांचे से फोम निकालते रहेंगे।

इस टास्क के दौरान लव स्पॉन्ज बचाने के लिए सीधे खांचे में पेट के बल लेट जाती हैं। उन्हें बचाने की कोशिश में अरिश्फा, उदिति और माही भी जुट जाती हैं। स्पॉन्ज खींचने की इस खींचतान में अरिश्फा को नाखून लग जाता है और अंत में बेल बजने तक लव केवल एक ही स्पॉन्ज बचा पाती हैं।

माही ने लगाया दांत काटने का आरोप

टास्क के दौरान ही खेल में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। माही विज, लव पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने उन्हें दांत काटा है जिससे उन्हें चोट लगी है। हालांकि, लव इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और उनके मुंह के पास हाथ क्यों लाया जा रहा है। माही तुरंत मेडिकल रूम जाती हैं। 

काजी, उदिति के हाथ पर दांत के निशान देखकर उसका समर्थन करती हैं, जबकि लव अपने हाथ के निशान मनीष को दिखाती हैं। इस पर अरिश्फा कहती हैं कि अगर ऐसा था तो पहले क्यों नहीं बोला, अब तक मुंह क्यों बंद रखा। इन सब ड्रामे के बीच आखिरकार उदिति इस बार की कैप्टंसी की दावेदार बनती हैं।

कैप्टेंसी टास्क में सबने लिया बदला

टास्क के अगले दौर में अरिश्फा खान और उदिति को छोड़कर बाकी सभी घरवाले शामिल होते हैं। डॉक्टर्स की सलाह के कारण मनीष इस बार हिस्सा नहीं ले पाते और उनकी जगह स्काउट मैदान में उतरते हैं। टास्क के दौरान काजी, कनिका की तस्वीर को उड़ा देते हैं, जिसके जवाब में कनिका, यंग की तस्वीर को ब्लास्ट कर देती हैं और कहती हैं कि अगर यंग कैप्टन बने तो वे उसे ही टारगेट करेंगे।

राउंड 3 में कनिका, काजी से अपनी पुरानी बातों का बदला लेते हुए उन्हें एलिमिनेट कर देती है। इसके बावजूद काजी का अंदाज मजेदार रहता है, वे एलिमिनेट होने के बाद भी स्काउट के कंधों पर चढ़ जाती हैं और स्टैंड लेने का मजाक उड़ाते हुए एक पंजाबी गाना गाने लगती हैं।

यह भी देखें- जय भानुशाली ने क्यों लिया बच्चों को बिग बॉस 20 न दिखाने का फैसला, फूटा गुस्सा

लव की वजह से बिगड़ा कैप्टेंसी टास्क

टास्क का ड्रामा यहीं नहीं थमता। राउंड 4 में लव गिल, जो पहले से ही राउंड 2 का हिस्सा थीं, दोबारा सर्कल में पहुंच जाती हैं। अरिश्फा और अन्य घरवाले उन्हें ‘वन चांस रूल’ की याद दिलाते हैं, लेकिन लव पीछे हटने से बिल्कुल मना कर देती हैं जिससे घर में फिर से भयंकर बहस छिड़ जाती है। लव, काजी से भी भिड़ जाती हैं।

सर्कल में दोबारा आने के इस नियम उल्लंघन पर बिग बॉस, लव को कड़ी फटकार लगाते हैं और कहते हैं कि यह कार्य अपनी समाप्ति तक पहुंच ही नहीं पाया।

उदिति सिंह बनीं घर की नई कैप्टन

चूंकि दो मिनट की डेडलाइन के भीतर किसी भी सदस्य द्वारा बटन न दबाए जाने के कारण बिग बॉस इस टास्क को रद्द कर देते हैं, इसलिए वे अंत में उदिति सिंह को घर की नई कैप्टन घोषित कर देते हैं। इस फैसले के बाद काजी तंज कसते हैं कि लव ने सबका काम तमाम कर दिया, जिससे लव भड़क जाती हैं। अरिश्फा भी कहती हैं कि उसने उनकी कैप्टंसी खराब की है और वह सबका खेल बिगाड़ने आई है। 

स्काउट भी अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। बहस तब और बढ़ जाती है जब आम्रपाली, अरिश्फा पर कटाक्ष करते हुए कहती हैं कि वह उल्टे घड़े में पानी भरने की कोशिश कर रही है और खुद को महारानी समझती है, जबकि बाहर की जनता को साफ दिख रहा है कि वह कितनी डंब और स्टूपिड लग रही है। 

यह भी देखें- बिग बॉस 20 में लव गिल ने की माही विज संग गंदी हरकत, क्या सच में हुई शो से बाहर

FAQ

घर में कैप्टंसी टास्क के दौरान मुख्य विवाद किस बात पर हुआ?

कैप्टंसी टास्क के दौरान स्पॉन्ज बचाने की खींचतान में माही ने लव पर उन्हें दांत से काटने का आरोप लगाया, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और माही मेडिकल रूम गईं।

टास्क के दौरान लव गिल पर क्या नियम तोड़ने का आरोप लगा?

राउंड 4 में लव गिल, जो पहले से ही राउंड 2 का हिस्सा थीं, दोबारा सर्कल में पहुंच गईं। ‘वन चांस रूल’ तोड़ने और पीछे हटने से मना करने पर बिग बॉस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

टास्क रद्द होने के बाद घर की नई कैप्टन किसे घोषित किया गया?

टास्क के दौरान निर्धारित समय सीमा में किसी सदस्य द्वारा बटन न दबाए जाने के कारण बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया और अंत में उदिति सिंह को घर की नई कैप्टन घोषित किया गया।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा – Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi Vij exposes Yung DSA’s poverty

Bigg Boss 20: कनिका मान की हरकतों पर सलमान खान ने लगाई फटकार, लव गिल को भी समझाया अच्छे से गेम का सबक

बिग बॉस 20:कौन बना घर का नया कैप्टन? स्काउट ने लव गिल को लेकर दिया बड़ा बयान; काजी ने मनीष को दिया नया नाम – Uditi Become The New Captain Of Bigg Boss 20 Scout Says Love Gill Will Target To Gullu