लव गिल से लड़ाई में आपा खो बैठीं माही विज, पंजाबी एक्ट्रेस ने ताली बजाकर चिढ़ाया, तो कर दिया ऐसा कमेंट, मचा बवाल


Last Updated:

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 के घर में कैप्टनसी टास्क के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां माही विज ने लव गिल पर ट्रांसवुमन से जुड़ा एक आपत्तिजनक कमेंट कर दिया. काजी और आसिफ के बीच हाथापाई से लेकर माही विज के इस विवादित बयान तक, जानिए इस एपिसोड की पूरी इनसाइड स्टोरी

माही विज और लव गिल में हुई लड़ाई (फोटो साभार-instagram@jiohotstarreality)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. गुरुवार के एपिसोड में के घर में कैप्टनसी टास्क के दौरान एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. टास्क की गर्मागर्मी में बात इतनी बढ़ गई कि टीवी एक्ट्रेस माही विज ने लव गिल के खिलाफ ट्रांसवुमन से जुड़ा एक आपत्तिजनक कमेंट कर दिया. इस बयान के सामने आते ही घर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया है.

इस एपिसोड में पूरा घर दो ग्रुप्स में बंटता हुआ नजर आया. एक तरफ आम्रपाली दुबे, लव गिल और रीति का ग्रुप दिखा. वहीं दूसरी तरफ अरिशफा खान, माही विज और उदिती एकजुट नजर आए.

चमची कमेंट से भड़की लड़ाई

इस पूरे ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब अरिशफा ने लव को चमची कह दिया. इसके बाद लव ने अरिशफा की अपब्रिंगिंग पर कमेंट कर दिया, जिससे माहौल और बिगड़ा. दोनों के बीच फैमिली और परवरिश को लेकर बहस होने लगी.

काजी और आसिफ के बीच हाथापाई की नौबत

लड़ाई बढ़ते ही स्काउट, आसिफ और आम्रपाली लव के सपोर्ट में आकर अरिशफा को घेरने लगे. अरिशफा को अकेला पड़ता देख काजी तौकीर उनके बचाव में आगे आए. यह देखकर आसिफ भड़क गए और काजी पर अटैक करने बढ़े. तभी आम्रपाली ने पुराना गंजी गुड़िया वाला टॉपिक उठाकर ध्यान दूसरी तरफ मोड़ दिया.

कैप्टनसी टास्क में बोला आपत्तिजनक शब्द

असली लड़ाई कैप्टनसी टास्क के दौरान देखने को मिला. टास्क में लव गिल लगातार माही विज की टेबल से सेब हटा रही थीं और उन्हें प्रोवोक कर रही थीं. इसी गुस्से में आकर माही विज का आपा खो गया और उन्होंने लव के लिए ट्रांसवुमन को टारगेट करने वाला आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल कर दिया. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. टास्क खत्म होने के बाद लव गिल ने माही से सीधे पूछा कि उन्होंने उन्हें क्या कहा था. माही ने अपनी बात से पीछे हटने के बजाय खुलकर माना कि उन्होंने वह शब्द कहा था और बात वहीं खत्म कर दी. लेकिन उनके इस बयान को लेकर अब बाहर काफी आलोचना हो रही है.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते में पहला इविक्शन, आसिफ, स्काऊट और रोहेद में से यह हुआ घर से बाहर | bigg boss 20 eviction rohed khan eliminated and became first contestant out in salman khan show

Bigg Boss 20 Eviction: वीकेंड का वार में यंग, स्‍काउट और आसिफ पर गिरी गाज, सलमान ने एक को किया ‘घर से बेघर’ – bigg boss 20 eviction rohed khan first contestant to get eliminated salman khan schools yung dsa scout op aasif khan

Mary Kom पर भड़कीं Uditi Singh, बोलीं- ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’, Mahhi Vij बोली