सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी कुछ देखने के लिए मिला. घर में राशन को लेकर महायुद्ध छिड़ गया, जिसमें राशन के टास्क के दौरान घरवाले राशन हार गए. लेकिन दोबारा मौका मिला तो आसिफ, माही और उदिति सिंह आपस में फैसला ही नहीं कर पाए कि किस कंटेस्टेंट्स की एक लाइफ खत्म होनी चाहिए. इस पर वो इस हफ्ते घर का राशन हार जाते हैं. लेकिन फिर शुरू होता है महायुद्ध, जिसमें उदिति सिंह और माही विज ने देश की लेजेंड को बहुत कुछ कह दिया. चलिए बताते हैं क्या-क्या हुआ…
उदिति सिंह बोलीं- लेजेंड हैं तो सिर पर बैठा लें…
माही विज, उदिति सिंह की झगड़ा मैरी कॉम से तब होता है, जब 2x रूम में माही, उदिति जाते हैं तो वो माही मैरी कॉम और लव गिल का नाम लेती हैं, जिसकी एक लाइफ खत्म करना चाहती हैं. उनका मानना है कि शो में उनका योगदान बिल्कुल नहीं है. माही कहती हैं कि मैरी सिर्फ किचन में रहती हैं और खाना ही बनाती हैं. इस पर उदिति माही से सहमत होती हैं. लेकिन आसिफ उनकी बात सहमत नहीं होते हैं. वो अमन गांधी के नाम पर डटे रहते हैं. इस दौरान कोई फैसला नहीं हो पाता और राशन चला जाता है.
Ek taraf #Mahhi aur dusre taraf #Mary, mahaul hua intense! 🔥
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/iNagVfHUDt
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 18, 2026
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दुनियाभर में बजा डंका, ‘भूत बंगला’ समेत 2026 की टॉप 6 फिल्मों को पछाड़ा
मामला यहीं खत्म नहीं होता है. 2X रूम से बाहर आते ही माही विज की बात पर मैरी कॉम भड़क जाती हैं और वो कहती हैं, ‘तुम सब मेकअप करते हो तैयार रहते हो और कहते हो कि मैं दिखती नहीं हूं. सबको खिलाती हूं फिर भी मुझे ऐसा कहा.’ मैरी इस दौरान काफी गुस्सा हो जाती हैं और वो माही को कहती हैं, ‘मां होती तो पता होता.’ इस पर उदिति भड़क जाती हैं कि वो ऐसे क्यों कह रही हैं? इस पर माही समझाती हैं तो वो कहती हैं, ‘लेजेंड हैं तो क्या करें सिर पर बैठा लें?’
माही विज बोलीं- ‘हम भी प्राइड हैं’
इतना ही नहीं, बाद में जब माही विज को मैरी कॉम की मां वाली बात पसंद नहीं आती है और वो काफी भड़क जाती हैं. माही कहती हैं, ‘मां मत पर मत आओ. मत बात करो. मां मत आना. इतना बोलती हूं. हम भी इंडिया का प्राइड हैं. हम यहां झक्ख मराकर नहीं आ गए हैं. हमने भी काम किया है.’ मैरी कॉम कहती हैं, ‘आपने दूसरे देश से फाइट नहीं किया है तो मेरे प्रोफाइल से अपना प्रोफाइल कंपेयर मत कीजिए.’ इस पर माही कहती हैं, ‘आप बहुत बड़े हो. हम बहुत छोटे हैं. मां पर मत आओ.’ मैरी कहती हैं, ‘शर्म नहीं आती है? मेरी इज्जत क्यों नहीं करती हो?’ इस पर माही फिर कहती हैं, ‘मैं आपकी इज्जत क्यों करूं?’
यह भी पढ़ें: ‘कर लो ना थोड़ा…’, राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड
आम्रपाली दुबे ने माही विज को कहा- ‘अनफिट’
आम्रपाली दुबे ने घर में उस मुद्दे को भी उठाया, जब माही विज मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म करने के लिए नाम लेना चाहती हैं तो वो उनका नाम नहीं ले पाती हैं क्योंकि वो ऐसे जाहिर करती हैं, जैसे उन्हें उनका नाम ही नहीं पता हो. वो उदिति से कहती हैं, ‘उस बॉक्सर का नाम क्या है?’ इस मुद्दे को उठाते हुए आम्रपाली ने कहा, ‘हमको बोलो बुली लेकिन वहां जाकर ये मत बोलो कि बॉक्सर का नाम क्या है? ऐसे अनफिट लोग फ्यूचर जेनरेशन को रेज करते हैं.’
अरिश्फा खान ने मैरी कॉम को कहा- ‘घमंडी’
मैरी कॉम से बहस के बाद माही विज अरिश्फा से कहती हैं, ‘प्राइड हो तो क्या बेइज्जती करोगे? मां पर जाओगे.’ अरिश्फा भी कहती हैं, ‘मैं पर जाओगे क्या? घमंडी हैं यार ये कितनी?’ फिर माही विज उन्हें टोकती हैं और कुछ भी बोलने से मना करती हैं.