‘वर्दी पर हमला, स्वाभिमान पर चोट’, प्रदर्शन में पुलिसवालों से बदसलूकी, वायरल वीडियो से बढ़ा दर्द – protesters misbehave and manhandled with delhi police cops viral video during india bloc congress protest


कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ बदसलूकी और मारपीट के वीडियो वायरल होने से पुलिसकर्मियों का मनोबल आहत हुआ है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र अहलावत और कॉन्स्टेबल देवेंद्र संधू के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट के वीडियो वायरल हो गए हैं। हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र अहलावत का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी करते हुए उन्हें नीचे गिराया गया और वो उठे तो पीछे से लात मारी गई। विडियो वायरल होने के बाद रिश्तेदार और परिचित लगातार कॉल कर रहे हैं।

हेड कॉन्स्टेबल ने सुनाई पूरी आपबीती

वीडियो वायरल होने और अपने साथ हुई बदसलूकी से आहत भूपेंद्र ने कहा, ‘यह भीड़ में शामिल शख्स ने जानबूझकर किया था। टारगेट करके ऐसा किया गया। भले ही मुझे फिजिकली को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इससे मेरी सेल्फ रेस्पेक्ट पर चोट पहुंची है और मेरी इमेज भी खराब हुई है। पत्नी ने तक कॉल कर पूछा कि क्या किसी ने आपको मारा है तो उन्होंने कह दिया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। पत्नी ने अन्य विडियो देखे तो बदसलूकी होती दिख गई।’

डिटेन करते हुए कुछ लोगों ने की मारपीट

हेड कॉन्स्टेबल का दावा है कि यह पुलिस वाले को टारगेट कर पीटने का मामला है। ऐसे में अगर हमें कोई सपोर्ट नहीं करेगा तो मनोबल गिरता है। यही दर्द कॉन्स्टेबल देवेंद्र संधू का भी है, जिन्होंने कहा, ‘डिटेन करते हुए कुछ लोगों ने नेमप्लेट तोड़ी, कैप फेंकी, पीछे से पकड़कर नीचे गिराया और पिटाई की। अचानक हमले के बाद किसी तरह खुद को भीड़ से अलग किया।’

मामला क्या बोलीं रोहिणी की अडिशनल डीसीपी

रोहिणी की अडिशनल डीसीपी तनुश्री ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान महिला स्टाफ के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गलत हरकत तक की जा रही है। यह पुलिस को उकसाने और छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस पेशेवर तरीके से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है।

2 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘मौजूदा स्थिति’ के मद्देनजर 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर एहतियाती कदम उठाया गया है।

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

‘भारतीय रेलवे को Blinkit बना दिया..’ रेलमदद ने मिनटों में पहुंचाए बच्चे के लिए डायपर, सर्विस से यूजर्स हुए इंप्रेस

‘मुंह​ में चॉकबोर्ड जैसा लगा…’ मेघालय की पारंपरिक मिट्टी चखने के बाद विदेशी महिला का रिएक्शन वायरल

हैंडराइटिंग है या कम्प्यूटर की प्रिंटिंग! लड़की की लिखावट से यूजर्स को हुआ प्यार, 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा Video