हैंडराइटिंग है या कम्प्यूटर की प्रिंटिंग! लड़की की लिखावट से यूजर्स को हुआ प्यार, 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा Video


सुंदर हैंडराइटिंग हमेशा तारीफ का विषय रही है। लेकिन विजयवाड़ा की एक स्कूल स्टूडेंट की लिखावट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। उनकी राइटिंग इतनी साफ, एकसार और मोतियों जैसी चमकदार है कि देखने वाले हैरान रह गए। वीडियो पर अब तक 115 मिलियन यानी 11.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि यह तो कंप्यूटर से भी बेहतर लगता है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @handwriting_pavan_sir नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें एक छात्रा लिखते हुए दिख रही हैं। पहले वे प्यारी मुस्कान बिखेरती हैं, फिर पेन उठाकर लिखना शुरू करती हैं। जैसे ही अक्षर बनने लगते हैं, नजरें हट ही नहीं पातीं। हर अक्षर एकसमान, सटीक और मोतियों की तरह गोल-मटोल लगता है। ऐसा लगता है मानो कोई मशीन या कंप्यूटर प्रिंटर से लिखा गया हो, न कि हाथ से। मोतियों जैसी राइटिंग शब्द अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन असल में यह कैसी होती है, यह वीडियो देखकर समझ आता है। छात्रा की लिखावट में कोई अक्षर टेढ़ा नहीं, लाइनें सीधी हैं और स्पेसिंग भी परफेक्ट है। इतनी खूबसूरती से लिखना आसान नहीं। कई लोग सालों प्रैक्टिस के बाद भी इतनी साफ राइटिंग नहीं कर पाते।  

6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स

वीडियो इतना वायरल हुआ कि लाइक्स की संख्या 6.4 मिलियन पार कर गई है। कमेंट्स भी 77 हजार से ज्यादा हैं। ज्यादातर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “यह राइटिंग कंप्यूटर से भी फेल कर देती है।” 


कुछ ने कहा, “गुड हैंडराइटिंग का असली मतलब यही है।” 

कई लोगों ने पूछा कि वे कौन सा पेन इस्तेमाल करती हैं या कैसे इतनी परफेक्ट राइटिंग सीख पाईं। कुछ ने मजाक में कहा कि अब स्कूल में टीचर भी इस राइटिंग को देखकर हैरान रह जाएंगे।

कीबोर्ड के जमाने में सुंदर हैंडराइटिंग से इंप्रेस हुए लोग 

यह वीडियो हैंडराइटिंग की महत्ता को फिर से याद दिलाता है। आजकल डिजिटल युग में बच्चे ज्यादातर कीबोर्ड पर टाइप करते हैं। हैंडराइटिंग पर ध्यान कम हो गया है। लेकिन संजना जैसी स्टूडेंट्स साबित करती हैं कि हाथ से लिखने का अपना अलग महत्व है। सुंदर लिखावट न सिर्फ कॉपी को आकर्षक बनाती है, बल्कि पढ़ने वाले पर भी अच्छा प्रभाव छोड़ती है। परीक्षा में भी अच्छी हैंडराइटिंग वाले स्टूडेंट्स को अक्सर एक्स्ट्रा मार्क्स मिलने की संभावना रहती है। यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है। यह दिखाती है कि छोटी-छोटी चीजें भी लाखों लोगों का ध्यान खींच सकती हैं। छात्रा की मुस्कान और उनकी सुंदर लिखावट ने इंटरनेट पर सकारात्मक माहौल बनाया है। लोग न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं, बल्कि खुद भी अपनी हैंडराइटिंग सुधारने की सोच रहे हैं।  

गौरतलब है कि, इससे पहले हाईस्कूल का रिजल्ट आते ही मां को सूचित करने वाली छात्रा का भी वीडियो वायरल हो चुका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

कोरियाई शख्स ने भेष बदलकर भारतीय लड़की का किया पीछा, छात्रा ने शेयर किया डरावना एक्सपीरिएंस; देखें Video 





Source link

Related posts

‘भारतीय रेलवे को Blinkit बना दिया..’ रेलमदद ने मिनटों में पहुंचाए बच्चे के लिए डायपर, सर्विस से यूजर्स हुए इंप्रेस

‘मुंह​ में चॉकबोर्ड जैसा लगा…’ मेघालय की पारंपरिक मिट्टी चखने के बाद विदेशी महिला का रिएक्शन वायरल

‘वर्दी पर हमला, स्वाभिमान पर चोट’, प्रदर्शन में पुलिसवालों से बदसलूकी, वायरल वीडियो से बढ़ा दर्द – protesters misbehave and manhandled with delhi police cops viral video during india bloc congress protest