सिनेमाघरों में इन दिनों एक महीने से ज्यादा पुरानी हो चुकी ‘हनुमान अंश’ ही छाई हुई है. इस फिल्म ने इतना शानदार कलेक्शन किया है कि महज 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मूवी बन चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म एक महीने बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं अब ये दुनियाभर में भी रिलीज हो चुकी है. चलिए यहां इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानते हैं.
‘हनुमान अंश’ ने 39वे दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. तब से इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिला है. देश में शानदार परफॉर्म कर रही ये फिल्म विदेशों से भी खूब नोट बटोर रही है. बता दै कि
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 39वें दिन, ‘हनुमान अंश’ ने 9 हजार198 शो में 8.25 करोड़ की नेट कमाई की.
- इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 263.30 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 222.88 करोड़ हो गया है.
- वहीं विदेशों में, इस फिल्म ने 39वें दिन 2.00 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरजी का कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ हो गया.
- इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर में 39 दिनों में 279.80 करोड़ की कमाई कर डाली है.
- जिस तरह से यह शानदार परफॉर्म कर रही है उसे देखते हुए तो इस फिल्म के 300 करोड़ क्लब के साथ-साथ 400 करोड़ क्लब में भी शामिल होने की उम्मीद है
ये भी पढ़ें:-‘मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं’, दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
279.80करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘हनुमान अंश’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये दुनिया भर में साल 2026 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने रिलीज के 39वें दिन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ (273.64 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर चौथी जगह हासिल कर ली है.
ये हैं वर्ल्डवाइड 2026 की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में
- धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़
- बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़
- भूत बंगला – 292.64 करोड़
- हनुमान अंश – 279.80 करोड़ (39 दिन)
- मिर्ज़ापुर द मूवी – 273.64 करोड़
- धमाल 4 – 236.43 करोड़
- आवारापन 2 – 217.6 करोड़
- वेलकम टू द जंगल – 196.1 करोड़
- कॉकटेल 2 – 166.29 करोड़
- ओ’रोमियो – 123.1 करोड़
ये भी पढ़ें:-मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर भी भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’, ‘हैवान’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन