Last Updated:
Ramayana Vs Dhurandhar 2 Records: बड़ी फिल्मों की टक्कर जब बॉक्स ऑफिस पर होती है, तो हर किसी की नजर कमाई के आंकड़ों पर टिक जाती है. अब एक ऐसी ही भिड़ंत की आहट सुनाई दे रही है, जो पुराने सभी रिकॉर्ड हिलाने का दम रखती है. रणबीर कपूर और यश की जोड़ी से सजी इस फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ऐसे अनुमान लगाए हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी है. इस बार मुकाबला किसी आम फिल्म से नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ से है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये आ चुके हैं. अब ट्रेड की नजरें इस बात पर हैं कि क्या नितेश तिवारी की यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी? फिल्म की पहले दिन की कमाई से लेकर लाइफटाइम कलेक्शन तक के प्रेडिक्शन सामने आ गए हैं. फाइल फोटो.
रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट वन’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार चर्चा में है. सैकनिल्क के 30 अक्टूबर के ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए करीब 3.48 लाख टिकट बेच लिए हैं. इससे लगभग 17.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है. इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई भी शामिल है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा करीब 14.68 करोड़ रुपये है. ये टिकट 7,043 शोज के लिए बिके हैं. फाइल फोटो.
शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है. यहां फिल्म ने 41,115 टिकटों की बिक्री से 3.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन किया है. इसमें ब्लॉक सीटों से मिली रकम भी शामिल है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 2.49 करोड़ रुपये है. पिछले दिन के मुकाबले यहां बुकिंग में 6 फीसदी की बढ़त हुई है. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ट्रेड के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग 40-45 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंचती है, तो यह भारत में पहले दिन करीब 75 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है. हालांकि, ट्रेड के कुछ अनुमान 65-75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की ओर भी इशारा कर रहे हैं. फिल्म के पेड प्रीव्यू 4 नवंबर को होते हैं तो इससे 10-15 करोड़ रुपये नेट अतिरिक्त जुड़ सकते हैं. फाइल फोटो.
सैकनिल्क के प्रेडिक्शन टेबल में पहले दिन की कमाई के तीन अनुमान दिए गए हैं. लोअर रेंज में 65 करोड़, नॉर्मल रेंज में 85 करोड़ और बेहतर स्थिति में 105 करोड़ रुपये नेट की उम्मीद है. अब इसकी तुलना ‘धुरंधर 2’ से करें तो चुनौती काफी बड़ी है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. वहीं, पहले दिन इसका कलेक्शन लगभग 102.55 करोड़ रुपये नेट रहा था. यानी पेड प्रीव्यू सहित फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में करीब 145 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में ‘रामायण’ के सामने इस रिकॉर्ड तक पहुंचना आसान नहीं होगा. फाइल फोटो.
‘रामायण’ की रिलीज का समय इसके बॉक्स ऑफिस के लिए अहम साबित हो सकता है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. इसके अगले दिन यानी 6 नवंबर को धनतेरस, 7 नवंबर को छोटी दिवाली और 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा है. इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा. ट्रेड के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार से रविवार तक फिल्म का पहला वीकेंड करीब 225-240 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच सकता है. इसके बाद त्योहारों की छुट्टियों से कमाई में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है. अनुमान है कि रिलीज के शुरुआती छह दिनों में फिल्म करीब 400 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा छू सकती है. फाइल फोटो.
सैकनिल्क के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन के मुताबिक, फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 300 करोड़ से 675 करोड़ रुपये नेट के बीच रह सकता है. सामान्य अनुमान करीब 450 करोड़ रुपये है. वहीं, भारत में लाइफटाइम कलेक्शन के लिए 750-850 करोड़ रुपये नेट की उम्मीद जताई गई है. बेहतर प्रदर्शन करने पर यह आंकड़ा 1200-1350 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन 1250-1450 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. बेहतर स्थिति में यह 2000-2400 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है. फाइल फोटो.
फिल्म का लॉस एंजिल्स में 27 अक्टूबर को वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में इसके भव्य विजुअल्स और यश के रावण वाले किरदार की खूब तारीफ हुई है. रणबीर कपूर के राम और साई पल्लवी के सीता वाले किरदार को भी सराहना मिली है. हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म के इमोशनल पक्ष, कहानी की रफ्तार और म्यूजिक को लेकर सवाल उठाए हैं.
फिल्म की लंबाई भी चर्चा में है. इसे सेंसर बोर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट यानी 195 मिनट है. अब असली परीक्षा सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया होगी. अगर फिल्म को अच्छी वर्ड ऑफ माउथ मिलती है, तो यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. लेकिन क्या रणबीर और यश की यह महागाथा ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ पाएगी, इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिलेगा. फाइल फोटो.