बेटे की परवरिश में पिता कई बार अपनी ख्वाहिशों तक को पीछे छोड़ देता है। लेकिन जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आता है, जब बेटा इतना बड़ा हो जाता है कि अपने पिता को वहीं एहसास लौटा सके, जो कभी उन्होंने उसके लिए जिया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर बाप-बेटे के रिश्ते का एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेटा अपने पिता को उनकी पसंद की बाइक गिफ्ट करता नजर आ रहा है। .
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में बेटा अपने पिता को नई मोटरसाइकिल दिखाते हुए कहता है, बाबा, आपकी बाइक, नंबर प्लेट तो देखो। इसके बाद वह बताता है कि, यह बाइक उनके लिए एक खास गिफ्ट है। बेटे की बात सुनकर पिता कुछ पल तक बाइक को निहारते रहते हैं। उनके चेहरे पर हैरानी के साथ खुशी भी साफ नजर आती है। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। पिता के चेहरे की खुशी इस खास रिश्ते और बेटे के प्यार को बयां करती नजर आती है। कभी जिस पिता ने बेटे का हाथ थामकर उसे चलना सिखाया था, आज वही बेटा बड़ा होकर पिता के एक सपने को पूरा कर रहा है।
देखें वीडियो-
A post shared by Rajat Singh Rawat (@rajattrawattt_)
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
पिता और बेटे के खूबसूरत एहसास के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- पिता के लिए ऐसा करना गर्व की बात है। दूसरे शख्स ने लिखा- वह हमारे लिए हमेशा गर्व महसूस करते हैं, जब हम उनके लिए छोटी-छोटी चीजें करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने पिता-पुत्र के रिश्ते की तारीफ की और बेटे के इस सरप्राइज को दिल छू लेने वाला बताया।
परवरिश का खूबसूरत जवाब बेटे का ये सरप्राइज
पिता को दिया गया यह तोहफा सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि वर्षों के प्यार, त्याग और परवरिश के प्रति बेटे की ओर से एक खूबसूरत एहसास है। इस वीडियो की खासियत सिर्फ नई बाइक नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी बेटे की भावनाएं हैं। बेटे की परवरिश के दौरान पिता ने अपनी कई इच्छाओं और जरूरतों को पीछे रखा। ऐसे में जब बेटे ने बड़ा होकर पिता की एक खास इच्छा पूरी की, तो यह पल उनके लिए बेहद खास बन गया।
हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल