विजय सेतुपति ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि अनुराग कश्यप विलेन के रूप में नजर आए।
संचना नमिदास ने विजय की बेटी का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
साल 2024 में रिलीज़ हुई ‘महाराजा’ को इसकी पटकथा, अभिनय और कसी हुई कहानी के लिए काफी सराहा गया। भारत के बाद चीन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने लगभग 91.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और OTT पर भी खूब नाम कमाया।