विद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं – wwe fighter cody rhodes praise vidyut jammwal seeing his fitness andrew schulz called him jackie chan of india


विद्युत जामवाल की फ‍िटनेस के कायल तो हम सब हैं, लेकिन अब उनके मुरीदों में WWE फाइटर कोडी रोड्स का नाम भी जुड़ गया है। उन्‍होंने ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ से हॉलीवुड डेब्‍यू कर रहे व‍िद्युत की जमकर तारीफ की है। कॉमेड‍ियन एंड्रयू शुल्‍ज ने तो व‍िद्युत को ‘इंडिया का जैकी चेन’ कह द‍िया है।

विद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं
बॉलीवुड एक्‍टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्‍यू ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिटनेस के वैसे तो हम सब कायल हैं, लेकिन अब मशहूर अमेरिकी WWE फाइटर कोडी रोड्स भी उनके मुरीद हो गए हैं। पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी ‘स्ट्रीट फाइटर’ के लाइव-एक्शन रीबूट में विद्युत का अंदाज देख कोडी रोड्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक्‍टर ने फिल्‍म में योग मास्टर और योद्धा धलसिम का किरदार निभाया है। रेसलर कोडी रोड्स और कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने विद्युत को ‘इंडिया का जैकी चेन’ बताया है।

विद्युत जामवाल जबरदस्‍त मार्शल आर्टिस्‍ट भी हैं। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में धलसिम के किरदार में रंगने के लिए उन्‍होंने खूब मेहनत की भी की है। हाल ही उन्‍होंने अपने एक इंटेंस वर्कआउट का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वह कलारीपयट्टू से जुड़ा कठिन एक्सरसाइज करते नजर आए। जबकि फिल्‍म से जुड़े एक हालिया इवेंट में 45 साल के एक्‍टर ने 15 मिनट सांस रोककर और 20 मिनट तक बिना पलक झपकाकर सबको दंग कर दिया था।

WWE रेसलर कोडी रोड्स ने विद्युत को बताया ‘GOAT’

फिल्‍म में विद्युत जामवाल के को-स्टार और मशहूर रेसलर कोडी रोड्स ने यूट्यूब पॉडकास्ट ‘फ्लैग्रेंट’ पर एक्‍टर की तारीफ की है। उन्‍होंने विद्युत को ‘GOAT’ यानी अपने क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक बताया। उन्होंने याद किया कि फिल्म के ट्रेलर से जुड़े एक इवेंट में विद्युत उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। कोडी ने उनके बालों और लुक की भी तारीफ की और कहा कि वह बेहद शानदार इंसान हैं। कोडी ने कहा कि विद्युत से मिलने के बाद वह इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपनी पत्नी ब्रांडी को फोन करके उनके बारे में बताया। कोडी ने विद्युत को दुनिया के ‘सबसे हैंडसम लोगों में से एक’ भी कहा है।

कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने विद्युत को बताया- इंडिया का जैकी चेन

पॉडकास्ट में मौजूद कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने भी विद्युत की तारीफ की। उन्हें असल जिंदगी में एक ‘साधु’ जैसा बताया। कहा, ‘विद्युत एक बेहद दिलचस्प इंसान हैं और उनकी फिटनेस कमाल की है। मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ डिनर करता था।’ एंड्रयू ने बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल की तुलना मार्शल आर्ट्स के दिग्गज जैकी चैन से करते हुए कहा, ‘वह भारत के जैकी चैन जैसे हैं।’

विद्युत ने कोडी रोड्स को दिया खास तोहफा

कोडी रोड्स ने बताया कि विद्युत जामवाल ने फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन उन्‍हें एक साख तोहफा दिया। यह हाथ से लिखा एक नोट और धलसिम के किरदार द्वारा पहने जाने वाला खोपड़ी वाला नेकलेस था। विद्युत ने यह तोहफा कोडी की बस में रखवाया था। इसके अलावा उन्होंने कोडी को दो अलग-अलग शॉल भी दिए, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान कोडी की बेटी का जन्म हुआ था। कोडी ने विद्युत के इस व्यवहार को याद करते हुए उन्हें बेहद दयालु और अच्छा इंसान बताया।

‘स्‍ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर

16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘स्ट्रीट फाइटर’

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ इसी महीने 16 अक्‍टूबर 2026 को रिलीज हो रही है। वह इसमें धलसिम का किरदार निभा रहे हैं, जो इसी नाम के पॉपुलर वीडियो गेम की दुनिया में योग और खास युद्ध कौशल के लिए जाना जाता है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन में रिलीज होगी।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

एआई चुपचाप हॉलीवुड को बदल रहा है: इसका 23 लाख नौकरियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

फोर्थ नट्टावत:थाई अभिनेता ने क्यों मांगी भारतीय फैंस से माफी? बॉलीवुड से जुड़ा है मामला – Thai Actor Fourth Nattawat Apology From Indian Fans After Backlash Bollywood Hero Segment

कीगन एलन:बंदूक की नाेक पर लूटपाट, लहूलुहान हुए ‘प्रिटी लिटिल लायर्स’ के यह अभिनेता – Pretty Little Liars Actor Keegan Allen Robbed At Gunpoint Assaulted In West Hollywood