वीकेंड पर फिर चमकी Drishyam 3, शनिवार को कमाई में आया तगड़ा उछाल; बनी अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम द कॉन्क्लूजन (Drishyam The Conclusion) की कमाई में एक बार फिर उछाल आया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ी है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने पहले दिन ही 62 करोड़ रुपये से खाता खोल लिया था। यहां तक कि वीकडेज में भी फिल्म की कमाई करोड़ों में हुई और अब फिर से वीकेंड की शुरुआत धमाकेदार हुई है।

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, दृश्यम 3 की कमाई में दूसरे शनिवार को 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फिल्म ने 14 हजार के पार शोज के साथ 24.27 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं, बीते दिन कमाई सिर्फ 14.5 करोड़ रुपये रही थी।

अजय देवगन के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म

दृश्यम 3 का 9 दिनों में कारोबार 284 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 340 करोड़ रुपये के करीब है। सिर्फ इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार तक फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ के पार कमाई कर चुकी थी।

यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई। इससे पहले सिंघम अगेन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी जिसने 372 करोड़ रुपये कमाए थे।

दृश्यम 3 का डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन- 62 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 53.50 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 61 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 21 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 19.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 15.50 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 13 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 14.50 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन- 24.27 करोड़ रुपये (अनुमानित)

शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी के बाद उम्मीद है कि दूसरे रविवार को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम 3 में अजय देवगन, तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने अपने-अपने किरदार में वापसी की है। हालांकि, फिल्म की कास्ट में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) शामिल हुए जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 9: ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन की झामफाड़ कमाई, चकनाचूर किया ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म

Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड पर भी निकला ‘द वन’ का दम, Bollywood Hindi News

Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड पर भी निकला ‘द वन’ का दम, Bollywood Hindi News