Drishyam 3 Box Office Day 9: ‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन की झामफाड़ कमाई, चकनाचूर किया ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म


Last Updated:

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है. वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया. इस शानदार बढ़त के साथ ‘दृश्यम 3’ ने फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ अब अजय देवगन के पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. बंपर ओपनिंग के बाद फर्स्ट मंडे को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन वीकडेज में इसका जलवा कायम रहा. अब यह मूवी भारत में 300 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है. कमाल की बात है कि 9वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है.

शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रही ‘दृश्यम 3’ अब अपने दूसरे वीकेंड में भी डबल डिजिट में बिजनेस किया. इससे साफ जाहिर की है कि दर्शकों के बीच इस थ्रिलर फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने शनिवार यानी 9वें दिन 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

वीकेंड होने के कारण कमाई में यह उछाल लाजमी था और दशहरा आने में अभी एक हफ्ता बाकी है, ऐसे में फिल्म इस खाली विंडो का पूरा फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 286.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2020 में आई इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 279.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसे अब ‘दृश्यम 3’ पीछे छोड़ चुकी है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ अब अजय देवगन के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म साबित हुई है. इसने एडवांस बुकिंग में 27 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. पहले दिन देशभर में 66.75 करोड़ का कलेक्शन करते हुए इस फिल्म ने अजय देवगन के करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. इसके बाद शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई. सोमवार को कमाई के आंकड़े थोड़े नीचे आ गए थे और फिल्म ने 21 करोड़ का बिजनेस किया.

मगर पूरे हफ्ते अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए फिल्म पहले हफ्ते में कुल 245.50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कारोबार कर लिया था. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 9 दिनों से यह मूवी डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है और यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार चुकी है.

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन ने एक बार फिर विजय सलगांवकर का आइकॉनिक किरदार निभाया है. उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. वहीं, सौरभ शुक्ला ने भी फिल्म के दूसरे पार्ट की तरह इस बार भी एक कैमियो रोल में वापसी की है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

अजय देवगन की यह मूवी स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. इस तीसरे पार्ट का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने आमिल कीयान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है. इसके अलावा आलोक जैन, अजित अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फिल्म के निर्माता हैं. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

वीकेंड पर फिर चमकी Drishyam 3, शनिवार को कमाई में आया तगड़ा उछाल; बनी अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म

Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड पर भी निकला ‘द वन’ का दम, Bollywood Hindi News

Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड पर भी निकला ‘द वन’ का दम, Bollywood Hindi News