वीकेंड पर भी दर्शकों के लिए तरसी अक्षय कुमार कुमार की ‘हैवान’, शॉकिंग है संडे की कमाई


‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के तूफान के बीच  अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बिना ज़्यादा चर्चा के रिलीज हुई और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. दूसरे दिन कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  इसके उलट, कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले और गिर गया. चलिए यहां जानते हैं कि ‘हैवान’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है.

हैवान’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी 18 साल बाद ‘हैवान’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटी है. उम्मीद थी कि इनकी ये  क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इसकी शुरुआत ही काफी निराशाजनक हुई. यहां तक कि ये फिल्म वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई. शॉकिंग बात ये है कि इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर भी गिरावट दर्ज की गई.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘हैवान’ ने रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी.
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 16.67% की गिरावट के साथ 2.50 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘हैवान’ की तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 7.35 करोड़ रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, ‘धमाल 4’ समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

सोमवार का दिन अहम होगा
पहले वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, ‘हैवान’ को चौथे दिन यानी पहले सोमवार को अपनी पकड़ बनाए रखने की जरूरत है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का भविष्य तो तय हो चुका है, लेकिन फिर भी, अगर इसे रिस्पेक्टेबल कमाई करनी है, तो इसे हफ्ते के दिनों में कुछ रफ्तार दिखानी होगी. देखते हैं ऐसा होता है या नहीं.

फिल्म के बारे में
इस क्राइम थ्रिलर फ़िल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इसे केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फ़िल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने प्रोड्यूस किया है. इसमें बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, असरानी और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मोहनलाल का कैमियो रोल भी है.

ये भी पढ़ें:-‘मैं बहुत यंग थी और…’, नीलम कोठारी को था गोविंदा से प्यार? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:छठे वीकएंड पर ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया चमत्कार, जानें ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल – Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38 Know Total Earning Of Mirzapur The Movie Earning

बॉक्स ऑफिस:छुट्टी के दिन अक्षय-सैफ की फिल्म को मिला फायदा! ‘हनुमान अंश’ के आगे कितनी हुई ‘हैवान’ की कमाई? – Film Haiwaan Sunday Box Office Collection Featuring Saif Ali Khan And Akshay Kumar

Hanuman Ansh और ‘मिर्जापुर’ को टक्कर देते हुए कहां पहुंची Haiwaan? तीसरे दिन कितना रहा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन