हॉलीवुड एक्टर Tim Curry का 80 की उम्र में निधन, फैंस की आंखें हुई नम, विलेन के किरदारों से बनाई पहचान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। द रॉकी हॉरर पिक्चर शो मे ‘डॉ फ्रैंक एन फरटर’ का किरदार से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता और सिंगर टिम करी का 80 की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से दिग्गज अभिनेता की मैनेजर रहीं मार्सिया हुरविट्ज ने अभिनेता के निधन की खबर उनके फैंस के साथ शेयर की है।

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे टिम करी

मार्सिया हुरविट्ज ने वैरायटी मैगजीन से खास बातचीत करते हुए बताया कि टिम करी का निधन उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर टोलुका लेक में हुआ। हालांकि, अभिनेता के निधन का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता 2012 में एक गंभीर स्ट्रोक आने के बाद से ही लगातार कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

अपने फेवरेट अभिनेता के निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पहले फ्लॉप बाद में कल्ट क्लासिक बनी टिम करी की फिल्म

टिम करी ने अपने करियर की शुरुआत में साल 1973 में लंदन के एक स्टेज शो में ‘डॉ फ्रैंक एन फरटर’ का किरदार निभाया था। इसके बाद जब 1975 में इस पर फिल्म बनी तो उन्होंने उसी रोल को दोबारा निभाया। हालांकि, रिलीज के दौरान ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन बाद में यह मूवी हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल हुई।

इसके बाद टिम ने द शाउट, टाइम्स स्क्वायर, एनी, लीजेंड, क्लू, द प्लेयर जैसी कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने अधिकतर फिल्मों में विलेन के किरदार अदा किए। फिल्मों के साथ-साथ टिम करी ने थिएटर और टेलीविजन पर भी काफी काम किया। उन्हें अपने लंबे करियर में तीन बार टोनी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन मिलें। टिम करी की आखिरी फिल्म साल 2025 में ‘स्ट्रेंज जर्नी: द स्टोरी ऑफ रॉकी हॉरर रिलीज हुई थी।



Source link

Related posts

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड की तीसरी धाकड़, भारत में 2 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार – spider man brand new day became third most watched film in history 2 crore footfall in indian

‘नेपाल में बाढ़ से तबाही की 17 साल पहले हो गई थी भविष्‍यवाणी!’ हॉलीवुड फिल्‍म के हूबहू सीन्‍स देख लोग दंग – nepal floods predicted in hollywood apocalyptic film 2012 netizen commented they already predicted it in movie

एनिमेटेड फिल्मों के बिना हॉलीवुड का अस्तित्व ही नहीं हो सकता।