वीराना, पुराना मंदिर और भूत को जाएंगे भूल जो देख ली एक बेटी, दो मां वाली हॉरर मूवी, 170 करोड़ में कमाए 900 करोड़ | Forget Veerana Purana Mandir Bhoot just watch this horror movie featuring one daughter and two mothers earned 900 crores on budget of 170 crores


2026 हॉरर फिल्मों के नाम रहने वाला है. हॉलीवुड से आई अधिकतर हॉरर मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा गाड़ा है. फिर चाहे वो ऑब्सेशन हो या फिर बैकरूम, ईविल डेड बर्न, रेजिडेंट ईविल, स्क्रीन 7 और इनसीडियस आउट ऑफ द फर्दर सबने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है. अब एक और फिल्म है जिसे हर तरफ से आलोचना का शिकार होना पड़ रहा था लेकिन इस बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स की बल्ले-बल्ले कर दी है. ये हॉलीवुड हॉरर मूवी ‘अदर मम्मी (Other Mommy)’ है. बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 94.86 मिलियन डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है. अगर इस फिल्म को देख लिया तो वीराना, पुराना मंदिर और भूत को जाएंगे भूल.

यह भी पढ़ें: 4600 करोड़ की फिल्म का नया टीजर रिलीज, डॉक्टर डूम को जवाब देने आया पुराने वाला कैप्टन अमेरिका

‘अदर मम्मी’ बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जेसिका चैस्टेन की फिल्म ‘अदर मम्मी’ का बजट विकिपीडिया पर लगभग 18 मिलियन डॉलर (लगभग 170 करोड़ रुपये) बताया गया है. इस तरह फिल्म 27 दिन में अपने बजट का पांच गुना वसूल चुकी है. फिल्म ने 900 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह साल 2026 की ये छठी हॉरर मूवी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींच लाने में कामयाबी हासिल की है. 

‘अदर मम्मी’ को क्रिटिक्स ने नकारा

जेसिका चैस्टेन की फिल्म ‘अदर मम्मी’ को क्रिटिक्स से प्यार नहीं मिल सका. रोटन टोमैटोज पर फिल्म को 10 में से 4.4 की रेटिंग मिला है. जबकि इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमजोर है. इसे आईएमडीबी पर 10 में से 5.3 की रेटिंग मिली है. सिनेमास्कोर की तरफ से इसे डी प्लस मिला है. इस तरह फिल्म क्रिटिक्स और रेटिंग हासिल करने में नाकाम रही. लेकिन जेसिका चैस्टेन के डबल रोल और एक्टिंग ने फिल्म को दर्शकों से कनेक्ट करने का काम किया है. वैसे भी जेसिका की एक्टिंग को हर किसी ने सराहा भी है.  

अदर मम्मी ट्रेलर

‘अदर मम्मी’ स्टारकास्ट

हॉलीवुड हॉरर मूवी ‘अदर मम्मी’ का डायरेक्शन रॉब सैवेज ने किया है. फिल्म जोश मैलरमैन के मशहूर उपन्यास ‘इनसिडेंट्स अराउंड द हाउस’ पर आधारित है. फिल्म में जेसिका चैस्टेन, जे डुप्लास, अराबेला ओलिविया क्लार्क, रोजी एन ओगॉर्मन, डिकेन लैचमैन, एरियन मोएद, शॉन कॉफमैन और कैरेन एलन शामिल हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर जेम्स वैन हैं. फिल्म 9 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

बता दें कि ‘अदर मम्मी’ 2013 की सुपरहिट मूवी ममा का सीक्वल नहीं है. इस फिल्म में भी जेसिका चैस्टेन थीं. लेकिन ‘अदर मम्मी’ की कहानी को एकदम अलग रखा गया है और नए सिरे से इस गढ़ा गया है. लेकिन हैलोवीन से पहले फिल्म को 500 स्क्रीन्स से हटा दिया गया है. 




Source link

Related posts

वरुण धवन-कृति सेनन:इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी वर्जन को डब करेंगे दोनों सितारे, आवाज से लगाएंगे हॉरर का तड़का – Varun Dhawan And Kriti Sanon Team Up For Hindi Dubbed Version Of Horror Film Obsession

हॉलीवुड लवर्स के लिए धमाकेदार रहेगा आने वाला हफ्ता, OTT से लेकर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये 9 बड़ी फिल्में

घाना के मशहूर टीवी स्टार और राजनेता सेथ क्वामे जोकोटो का निधन, लाइव रेडियो चर्चा के दौरान ली अंतिम सांस