Box Office: अजय की ‘दृश्यम 3’ ने 25वें दिन ‘टाइगर जिंदा है’ का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘हनुमान अंश’ से आगे ‘नई नवेली’ – ajay devgn drishyam 3 the conclusion beats tiger zinda hai on day 25 hanuman ansh vs nayyi navelli collection


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अब बॉक्स ऑफिस पर मामूली कमाई कर रही है। लेकिन अब भी ये काफी अच्छे आंकड़े हैं। यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन देखें तो दोनों ने कुछ पैसे जोड़े हैं। जानिए तीनों का कलेक्शन।

दृश्यम 3 की कमाई
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत साबित हो रही है, भले ही सिनेमाघरों में इसके चौथे हफ्ते में कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शुरुआती दिनों के शानदार प्रदर्शन के मुकाबले कमाई के आंकड़ों में बेशक कमी आई है, लेकिन यह थ्रिलर फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और नई रिलीज फिल्मों की कड़ी टक्कर के बावजूद अपनी जगह बनाए हुए है। इसी के साथ जानते हैं ‘हनुमान अंश’ और ‘नई नवेली’ का कलेक्शन भी।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की, इसके बाद दूसरे हफ्ते में 87.50 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 28.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे हफ्ते की शुरुआत 22वें दिन 1.40 करोड़ रुपये से हुई, फिर 23वें दिन यह बढ़कर 2.65 करोड़ रुपये और 24वें दिन 3 करोड़ रुपये हो गई। 25वें दिन कमाई घटकर 1.05 करोड़ रुपये रह गई, जिससे चौथे हफ्ते की अब तक की कुल कमाई 8.10 करोड़ रुपये हो गई है।

‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन 62 करोड़ रुपये (नेट), दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे दिन 21 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 19.50 करोड़ रुपये, छठे दिन 15.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे पहले हफ्ते की कुल कमाई 245.50 करोड़ रुपये हो गई।

‘दृश्यम 3’ ने सलमान को पछाड़ा

सैकनिक के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 25वें दिन 3,127 शोज के जरिए 1.05 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह पिछले दिन के मुकाबले 65% की गिरावट है। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 369.95 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 443.15 करोड़ रुपये है। विदेशों में, अजय देवगन की इस फिल्म ने चौथे सोमवार को 25 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसकी विदेशी ग्रॉस कमाई 131.50 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 574.65 करोड़ रुपये हो गई है। इस लिहाज से इसने भारत की टॉप-30 लिस्ट में जगह बनाई है। फिल्म ने ‘टाइगर जिंदा है’ (₹558 करोड़) को पछाड़कर इसकी जगह ले ली है।

यामी गौतम की फिल्म निकली आगे

वहीं, यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली‘ ने 11वें दिन 1,300 शोज के जरिए 0.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही, भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 29.62 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 24.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाज़ार में, उसी दिन फिल्म ने 0.05 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह, फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब 32.77 करोड़ रुपये हो गई है।

‘नई नवेली’ का कलेक्शन

‘नई नवेली’ की कमाई में सुस्त शुक्रवार के बाद दूसरे वीकेंड में लगातार सुधार देखने को मिला। फिल्म ने 23 अक्टूबर को 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को इसमें 90 लाख रुपये और जुड़ गए। रविवार को कमाई के आंकड़े और भी बेहतर रहे, जिससे दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह उछाल एक मजबूत पहले हफ्ते के बाद आया है, जिसमें भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 22.15 करोड़ रुपये रहा था। अब हफ्ते के बाकी दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है, इससे पता चलेगा कि क्या यह रफ्तार बनी रह पाती है या नहीं।

‘नई नवेली’ की कहानी

कहानी मेरठ में शुरू होती है, जहां एक नई बहू, मोहिनी, एक ऐसे घर में खुशियां लेकर आती है जो पहले काफी उथल-पुथल से भरा था। हालांकि, उसका देवर परिवार पर मोहिनी के अजीब प्रभाव को लेकर सतर्क हो जाता है और उसे शक होने लगता है कि कहीं वह कोई डायन या कोई बुरी आत्मा तो नहीं है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें रामायण से जुड़ा एक पौराणिक मोड़ आता है, जो फिल्म के हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण में एक और परत जोड़ देता है। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ अपनी रिलीज के 81वें दिन में पहुंच चुकी है। इसने सोमवार को मामूली कमाई की। फिल्म ने केवल 11 लाख का कलेक्शन किया, लेकिन इतनी सारी फिल्मों की रिलीज के साथ ये कमाई भी शानदार ही कही जाएगी। भारत में इसका कलेक्शन ₹341.62 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹403.14 करोड़ हो गया है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का डंका, एडवांस बुकिंग में बिकीं सवा दो लाख से ज्यादा टिकटें – ramayana-advance-booking-box-office-collection

‘हनुमान अंश’ पर खूब हुई राम नाम की कृपा, बॉलीवुड की टॉप-8 में एंट्री, ‘सैयारा’ को पछाड़ BMS पर बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

KING रिलीज डेट: ‘कातिल नहीं, आश‍िक’ बने शाहरुख खान, फिल्‍म नहीं होगी पोस्‍टपोन, बॉक्‍स ऑफिस पर चौतरफा क्‍लैश – shah rukh khan shared king poster lover not a killer film will not be postponed setting stage for multi way box office clash