शनिवार को ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘दृश्यम 3’ से आगे निकली साउथ फिल्म, जानें कलेक्शन


थिएटर में इन दिनों कई फिल्में धमाका कर रह हैं. एक तरफ रजनीकांत का ऑरा छाया हुआ है. ‘जेलर 2’ से वो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए हैं. वहीं आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ भी शानदार कलेक्शन कर रही है. इसक अलावा ‘नई नवेली’, ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में भी थिएटर में लगी हैं. 

आइए नजर डालते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका

‘जेलर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 24.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 11,591 शोज मिले. फिल्म को 35.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 373 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 436.80 करोड़ कमाए. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. वहीं मोहनलाल और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ने कैमियो किया. फिल्म में विद्या बालन, मिर्ना मेनन, राम्या कृष्णन जैसे स्टार्स हैं. 

‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन
फिल्म ने शनिवार को 7.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 6164 शोज मिले और 21 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन 4.10 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म को 6,265 शोज मिले और 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जैसे स्टार्स नजर आए.

‘नई नवेली’

‘नई नवेली’ ने शनिवार को 95 लाख कमाए. फिल्म को 1,292 शोज मिले. वहीं फिल्म को 16 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं. यामी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. 

‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
फिल्म ने शनिवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2,548 शोज मिले. वहीं 24 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 365.90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. शनिवार को फिल्म को 121,010 फुटफॉल मिला.

‘पहला प्यार दूसरी बार’
 फिल्म ने दूसरे दिन 73 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म को 1923 शोज मिले और 10 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख कमाए. फिल्म ने 1.23 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘राणबाली’ 
फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म ने शनिवार को 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1,569 शोज मिले और 34 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने 50.10 करोड़ का कलेक्शन किया है.



Source link

Related posts

Jailer 2 Box Office Day 12: ‘जेलर 2’ ने 12वें दिन की सबसे कम कमाई, मगर 400 करोड़ क्लब में मार दी एंट्री, जानें भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Day 12: वीकेंड के बाद भी ‘जेलर 2’ का गदर जारी, 400 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री, Bollywood Hindi News

Jailer 2 Box Office Collection Day 10 Rajinikanth Film Earnings Near 700 Crore Rupees Globally – Entertainment News: Amar Ujala