शनिवार को ‘जेलर 2’ बनी किंग, ‘दृश्यम 3’ से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल


‘जेलर 2’ से लेकर ‘नई नवेली’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी कई फिल्में थिएटर में लगी हैं. फिल्मों को अच्छा प्यार मिल रहा है. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. वहीं ‘दृश्यम 3’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी.

जेलर 2

रजनीकांत की फिल्म ने शनिवार को 47.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म 14,604 शोज मिले और 53.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं फिल्म ने तमिल भाषा में 34.60 करोड़, तेलुगू भाषा में 8.50 करोड़, हिंदी भाषा में 4.25 करोड़ और कन्नड़ भाषा में 45 लाख कमाए. फिल्म ने टोटल 144. करोड़ का नेट कलेक्शन और 169.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में रजनीकांत और विद्या बालन जैसे स्टार्स हैं. वहीं मोहनलाल, ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है.

दृश्यम 3

‘दृश्यम 3’ की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4137 शोज मिले और 27 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 341.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. फिल्म में तबु, जयदीप अहलावत, श्रेया सरन, इशिता दत्ता जैसे स्टार्स हैं.

नई नवेली

फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ कमाए. फिल्म को 5945 शोज मिले और 14 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं. फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं.

प्रहार 

फिल्म ने शनिवार को 3.15 करोड़ कमाए. फिल्म को 3908 शोज मिले और 17 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 5.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 6.48 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में राजकुमार राव नजर आए हैं. ये ‘उज्जवल निकम’ की बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा है.

राणाबली

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ने शनिवार को 7.30 करोड़ कमाए. फिल्म को 2,292 शोज मिले और 53 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 16.55 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 19.25 करोड़ कमा लिए हैं.





Source link

Related posts

Saturday Box Office: ‘जेलर 2’ तीन दिन में ₹317Cr पार, ‘नई नवेली’ से 1095% अध‍िक कमाई, सदमे में ‘प्रहार’, ‘रणबाली’ – jailer 2 box office collection day 3 worldwide vs nayii naveli box office day 2 prahaar movie ranabaali

Jailer 2 Box Office : रजनीकांत ले आए बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में ही वर्ल्डवाइड कर ली इतने करोड़ की कमाई, Bollywood Hindi News

‘जेलर 2’ की कमाई में तीसरे दिन बंपर उछाल, रजनीकांत ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 3 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे