शावर्मा का सीक्रेट टेस्ट?’ दुकान पर मीट चाटते दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल


अगर आप भी वीकेंड पर या दोस्तों के साथ बाहर जाकर मजे से शावर्मा या स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर खास आपके लिए ही है. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शावर्मा लवर्स के होश उड़ जाएंगे. वीडियो में एक स्ट्रीट फूड स्टॉल पर लगे शावर्मा स्टैंड से एक कुत्ता बड़े ही मजे में मीट चखता हुआ साफ नजर आ रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह सब खुलेआम हो रहा है और वहां किसी को इसकी भनक तक नहीं है. इस वीडियो ने लोगों को जहां हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है, वहीं बाहर का खाना खाने वालों के लिए स्वच्छता और सतर्कता को लेकर एक बड़ी चेतावनी भी जारी कर दी है.

शावर्मा रोल का सीक्रेट इंग्रेडिएंट? जब स्टॉल पर पहुंचा बिन बुलाया मेहमान

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड स्टॉल पर कोई दुकानदार मौजूद नहीं है. स्टॉल पर लगे स्टैंड में मीट लटक रहा है, जिसे शावर्मा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तभी अचानक से वहां एक कुत्ता पहुंचता है और बिना किसी डर के खड़े-खड़े सीधे मीट ग्रिल पर मुंह मारना शुरू कर देता है. कुत्ता इतनी शांति और इत्मीनान से मीट चाट रहा है मानो यह स्टॉल उसी का हो और वह फूड टेस्टिंग करने आया हो. सबसे मजे की बात यह है कि आस-पास से लोग गुजर रहे हैं, लेकिन दुकानदार नदारद है और किसी का ध्यान इस बिन बुलाए मेहमान पर नहीं जा रहा है.

‘कुत्ता भी बना फूडी’, वीडियो देख छूटी नेटिजन्स की हंसी

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार बयानों की झड़ी लगा दी. वायरल एंगल के साथ लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. किसी यूजर ने लिखा कि ‘भाई यह तो डॉगी का पर्सनल बुफे सिस्टम चल रहा है’, तो दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘अब समझ आया कि इस दुकान के शावर्मा में इतना अलग स्वाद क्यों आता था.’ कुछ लोगों ने मजाक में यह भी लिख दिया कि कुत्ता असल में फूड ब्लॉगर है और क्वालिटी चेक करने आया था. लोग इस क्लिप को एक-दूसरे को टैग करके खूब शेयर कर रहे हैं. हालांकि वीडियो भारत के बाहर का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

मजाक से इतर सेहत का सवाल, बाहर खाते वक्त रखें ये खास ध्यान

भले ही यह वीडियो देखने में काफी मजेदार और फनी लग रहा हो, लेकिन यह स्ट्रीट फूड की सफाई और हाइजीन पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है. अगर ऐसा दूषित मीट ग्राहकों को परोस दिया जाए, तो यह कई तरह की गंभीर बीमारियों और इंफेक्शन का कारण बन सकता है. इसलिए यह वायरल वीडियो सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि बाहर खाना खाने वालों के लिए एक बड़ा सबक भी है. अगली बार जब भी आप रोडसाइड स्टॉल या शावर्मा कॉर्नर पर जाएं, तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि खाना पूरी तरह से ढका हुआ है और वहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है या नहीं.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





Source link

Related posts

‘तूने तो मुझसे Love मैरिज की थी न…’, लग्जरी होटल में दूसरी युवती संग मिला पति, रोते हुए पत्नी ने जड़ा थप्पड़ – ratlam jaora hotel president wife catches husband with another girl viral video lcln

गजब! बेंगलुरु में 19 किमी का सफर 3 घंटे में? महिला ने शेयर किया ट्रैफिक में फंसने का खतरनाक अनुभव; Video Viral

‘AI से बनाई फर्जी ऑडियो, बदनाम करने की साजिश’ वायरल ऑडियो विवाद में घिरे वल्टोहा ने किया बड़ा खुलासा