शाहरुख-ऐश्वर्या से ऋतिक-दीपिका तक, हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में ठुकरा चुके हैं ये बॉलीवुड सुपरस्टार्स


हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स ने कई ऐसी बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट किया है जो बाद में बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर निकलीं. जबकि कई बॉलीवुड स्टार्स तो हॉलीवुड तक के बड़े ऑफर रिजेक्ट कर चुके हैं. आइए आज आपको पांच ऐसे ही बॉलीवुड दिग्गजों के बारे में बताते हैं जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के ऑफर को मना कर चुके हैं.

ऋतिक रोशन (द पिंक पैंथर 2)

हिंदी सिनेमा में ग्रीक गौड़ के नाम से भी मशहूर सुपरस्टार ऋतिक रोशन को साल 2009 की हॉलीवुड फिल्म ‘द पिंक पैंथर 2’ में एक अहम रोल ऑफर किया गया था, हालांकि अभिनेता ने बिजी शेड्यूल के  कारण इस फिम को ठुकरा दिया था.

ऐश्वर्या राय (ट्रॉय)

ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने हॉलीवुड में ‘द लास्ट लीजन’, ‘द पिंक पैंथर 2’ और ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. हालांकि वो साल 2004 की  फिल्म ‘ट्रॉय’ का ऑफर ठुकरा चुकी हैं, जिसे वोल्फगैंग पीटर्सन ने डायरेक्ट किया था.

दीपिका पादुकोण (फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 7)

दीपिका पादुकोण आज के दौर की सबसे बेहतरीन और सबसे चर्चित बॉलीवुड अदाकारा हैं. हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकीं दीपिका को ‘फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 7’ (2015) फिल्म का ऑफर दिया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. बताया जाता है कि दरअसल उस वक्त दीपिका अपनी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) में बिजी थीं.

इरफान खान (इंटरस्टेलर)

हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने अपनी दमदार अदाकारी का जलवा हॉलीवुड में भी बिखेरा था. हालांकि वो एक हॉलीवुड फिल्म को रिजेक्ट भी कर चुके थे. उन्होंने हॉलीवुड में ‘द वॉरियर’, ‘अ माइटी हार्ट’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी फिल्में की थीं. वहीं फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था जो 2014 में आई थी.

शाहरुख खान (स्लमडॉग मिलेनियर)

अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी दमदार अदाकारी से दुनियाभर में खास और बड़ी पहचान बनाई है. हालांकि 34 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने हॉलीवुड में काम नहीं किया. लेकिन, उन्हें ये मौका मिला था. उन्हें ‘स्लमडॉग मिलेनियर ऑफर की गयी थी. लेकिन, शाहरुख ने ऑफर ठुकरा दिया था.



Source link

Related posts

खेल : दिग्गज टेनिस स्टार जोकोविच ने हॉलीवुड की दुनिया में रखा कदम, International Hindi News

रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने आखिर मार ली बाजी, ऑस्कर में बनाई जगह, विजुअल इफेक्ट्स की टॉप 20 में शामिल – ranbir kapoor ramayana finally scored win securing spot in oscar race by making it into top 20 for visual effects

ऑस्कर में ‘रामायण’, हॉलीवुड की इन फिल्मों को हराया तो जीतेगी सबसे बड़ा अवॉर्ड, Bollywood Hindi News