शिवपुरी:गणेश विसर्जन के बीच तालाब में डूबा 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक, सुबह बेलों में फंसा मिला शव – 25-year-old Deaf-mute Man Drowned In A Pond During Ganesh Visarjan; Body Found Next Morning


शिवपुरी जिले के पोहरी में गणेश विसर्जन के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नानोरा गांव के तालाब में 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक बुधवार रात शौच के लिए तालाब के दूसरे हिस्से की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। गुरुवार सुबह उसका शव तालाब में पानी के अंदर फैली बेलों के बीच फंसा हुआ मिला।

मामला पोहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-2 स्थित नानोरा गांव का है। मृतक की पहचान हरगोविंद जाटव पुत्र अंतु जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक हरगोविंद मूकबधिर था। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे के बाद हरगोविंद शौच के लिए तालाब के दूसरे हिस्से की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। घटना के वक्त तालाब के दूसरे छोर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। विसर्जन में मौजूद लोगों ने युवक को तालाब में गिरते हुए देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव; गांव में शोक

रात में काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह तलाशी के दौरान पुलिस को तालाब में कुछ दूरी पर पानी के अंदर फैली बेलों के बीच युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोहरी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जानकारी में पैर फिसलने के कारण युवक के तालाब में गिरने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Related posts

छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पहुंचें पटना; जानें ट्रेन शेड्यूल

CG Morning News : स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा… 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार….स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद… पढ़ें और भी खबरें

Haryana Morning News : पुलिस के लिए नए नियम, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GMDA और MCG को मिले नए प्रमुख, दिवाली के बाद हवा बिगड़ी, पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…