CG Morning News : स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा… 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार….स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News : रायपुर. भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज यानी 11 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी. वह बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी. इस दौरान स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी. जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए आज गौरव का दिन है. प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयन हुआ है. 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शहरों को सम्मानित करेंगी. इस उपलब्धि के जरिए सफाई मित्रों और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. इस सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल होंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और तोखन साहू की भी मौजूदगी रहेगी. यह पुरस्कार सफाई मित्रों की मेहनत के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में नागरिकों की भागीदारी और सामूहिक प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान के रूप में देखा जा रहा है.

आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

रायपुर. भाई दूज त्योहार के मौके पर आज प्रदेश के सक्ती, बालोद और कोरबा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. तीनों जिलों के कलेक्टरों ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं. दरअसल, पहले इन जिलों में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था. लेकिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है. इस फैसले से जिले के लोगों को भाई दूज के अवसर पर एक अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी.

जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन

रायगढ़. जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव 2026 का आयोजन 11 नवम्बर को सुबह 10 बजे से संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, नगर पालिक निगम रायगढ़ में होगा. कार्यक्रम में जनजातीय समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की विविध प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

Haryana Morning News : पुलिस के लिए नए नियम, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GMDA और MCG को मिले नए प्रमुख, दिवाली के बाद हवा बिगड़ी, पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

MP Morning News: दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन, स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान, दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’ फिर होगी शुरू, ‘शक्ति की सप्तधारा’ की थीम पर GIS, जबलपुर में जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

Bhai Dooj 2026 Shubh Muhurat