शुक्रवार को Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर चलाई ‘गदा’, 50वें दिन The Vvaan को दिखाई अपनी पावर; हुई तगड़ी कमाई


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को बॉक्स ऑफिस पर किसी का खौफ नहीं है। मिर्जापुर द मूवी से लेकर टॉक्सिक, दायरा और वाइब सभी फिल्मों की चमक नीम करोली बाबा पर बेस्ड डिवोशनल ड्रामा फिल्म के सामने फीके रहे।

अब इस फिल्म को दुनियाभर में टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर नानी की द पैराडाइज और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन (The Vvaan) आई हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दो बड़ी फिल्में मिलकर भी हनुमान अंश का बाल भी बांका नहीं कर पाई हैं। 

50वें दिन हनुमान अंश पर हुई जमकर धनवर्षा 

हनुमान अंश की कहानी बेहद सिंपल और सादगी से भरी हुई है, यही वजह है कि लोग खुद ब खुद थिएटर्स की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं और फिल्म पर जमकर पैसा लुटा रहे हैं। 49 दिन पूरे करने के बाद भी शोभिनव सत्या स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है। 49वें दिन सिंगल डे में 3.50 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म का सिक्का 50वें दिन शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर चला। 

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) ने शुक्रवार को सिंगल डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.35 करोड़ रुपए तक की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें हफ्ते में आकर इस फिल्म का कलेक्शन 291.53 करोड़ नेट पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कमाई 344 करोड़ तक की हुई है। 

दुनियाभर में भी गर्दा उड़ा रही है हनुमान अंश 

पहले ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, लेकिन 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफि पर आने के बाद हनुमान अंश का जलवा ग्लोबली भी देखने को मिला है। इस फिल्म ने 50 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 381.35 करोड़ तक की कमाई कर ली है। हर दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 9 से 10 करोड़ की कमाई कर रही है। 

विदेशों में नीम करोली बाबा पर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म का कितना क्रेज है, यह साफ-साफ दिख रहा है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने महज 16 दिनों के अंदर 37 करोड़ कमा लिए हैं। द वन की रिलीज के बाद भी यह फिल्म विदेशी मार्केट में 1 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही।



Source link

Related posts

‘द पैराडाइज’ का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

बॉक्स ऑफिस:कैसी रही ‘द वन’ की शुरुआत? ‘हनुमान अंश’ के आगे ‘महाकाव्य श्री रामायण’ की हालत खराब, जानें कलेक्शन – Vvaan Hanuman Ansh The Paradise Mirzapur The Movie Mahakavya Shri Ramayan Katha Avengers Endgame box Office

प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर