Home Viralशेर और बाघ की हुई खतरनाक लड़ाई, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत

शेर और बाघ की हुई खतरनाक लड़ाई, वीडियो में देखें किसकी हुई जीत

by BollywoodNewsAndMovie


शेर और बाघ जंगल के दो घातक दरिंदे हैं. इन दोनों से भिड़ने का साहस पूरे जंगल में किसी जानवर का नहीं है फिर चाहे वह कितना ही विशाल हो. लेकिन कैसा हो कि यह दोनों दरिंदे ही आमने सामने हो जाएं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बाघ और शेर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. नुकीले दांत और खंजर जैसे नाखून के इस्तेमाल ने इस लड़ाई को और भी ज्यादा खूंखार बना दिया है. वीडियो देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे. इंटरनेट यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.

शेर और बाघ में हुआ जोरदार लड़ाई

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के दो विशाल और खूंखार जानवर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि शेरनी और बाघ जैसे ही एक दूसरे पर झपटते हैं वैसे ही शेरनी टाइगर के मुंह पर जोरदार पंजा मारती है जिसके बाद टाइगर को दिन में तारे नजर आ जाते हैं. हालांकि टाइगर भी दहाड़ते हुए जोरदार हमले की कोशिश करता है लेकिन शेरनी के सामने उसका जोर कम ही चलता दिखाई दे रहा है. आखिर में दोनों एक दूसरे से फिर झपटते हैं और इस बार मुकाबला बराबरी का होता है, लेकिन शेरनी का कॉन्फिडेंस देखकर बाघ उल्टे पैर जंगल की ओर भाग जाता है.

दोनों ही जंगल के हैं खूंखार दरिंदे

आपको बता दें कि बाघ और शेर दोनों ही जंगल के खूंखार जानवर है. हालांकि एक टाइगर का वजन शेर से कई ज्यादा हो सकता है लेकिन शेर की निडरता और कॉन्फिडेंस के सामने कई बार टाइगर को घुटने टेकने पड़ते हैं. शेर जंगल का राजा कहलाता है क्योंकि उसकी चाल और कॉन्फिडेंस हूबहू राजा वाला है जिसे देखकर कई शिकारी तो वैसे ही उल्टे पैर निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 

यूजर्स बोले, शेर में तो जिगरा है

वीडियो को David Jones नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शेर से भिड़ने के लिए जिगरा चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…यहां शेरनी टाइगर से बड़ी है इसलिए यह सीन देखने को मिला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टाइगर तो जंगल में भाग गया.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो



Source link

You may also like

Leave a Comment