Home Viralसड़क पार कर रहा था शख्स, तभी तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

सड़क पार कर रहा था शख्स, तभी तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

by BollywoodNewsAndMovie


कार की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

Published: September 15, 2026, 10:58 PM IST







उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति चौक के पास सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे की है. उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी. इसी दौरान एक युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था. वह सड़क के बीच तक पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

हवा में उछलकर दूर जा गिरा शख्स

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक सड़क पार कर रहा था और तभी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वीडियो को देखकर लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार में वाहन चलाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

पुलिस मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की मदद से आरोपी कार चालक की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही हादसे के समय कार की गति और दुर्घटना के दूसरे कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों को जांच में शामिल किया जा रहा है. फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.





Source link

You may also like

Leave a Comment