‘सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है’, सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल


कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में सलमान खान और बिग बॉस को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने तीन फेमस खान में सलमान को छोड़कर बाकी दो की तारीफ की. इस पर उनसे सलमान खान से शिकायत पर सवाल किया गया, तो उन्होंने शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को चुने जाने के तरीके को सलमान खान से जुड़ा बताया. 

सुनील ने यहां तक दावा किया कि जब बिग बॉस 20 में जाने को लेकर उनके नाम की चर्चा हो रही थी, तब सलमान खान ने ही उनका पत्ता कटवाया. इतना ही नहीं, उन्होंने भविष्य में इस शो का हिस्सा नहीं बनने का भी ऐलान कर दिया.

सलमान खान पर क्यों भड़के सुनील पाल?

सुनील पाल ने एबीपी न्यूज़ की पत्रकार रोमाना इसार खान के साथ बातचीत में कहा, ‘अगर आप अभी सोशल मीडिया पर जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि बिग बॉस शुरु होने से पहले 500 से ज्यादा पपराजी ने ये एलान कर दिया था कि इस बार सुनील पाल बिग बॉस में जा रहे हैं, बिग-बॉस 20 में. फिर पता चला भाईजान जो हैं, सलमान खान 15 दिन की एंकरिंग का 300 करोड़ लेने वाले हैं. पूरा बजट आपने खा लिया. फिर अब बिग बॉस वाले कह रहे हैं कि सर अब हम क्या करेंगे. ‘

सुनील पाल बोले, ‘सलमान अपने लोगों को बुलाते हैं’

इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में सलमान खान की नकल उतारते हुए रोबोटिक आवाज में कहा, ‘टेंशन मत लो, मैं तुम्हें पार्टिसिपेंट दूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘सालभर जो उनकी गुलामी करते हैं, जो सर-सर, भाईजान करते उनके पीछे घूमते हैं, जो इनके फार्म हाउस पर रहते हैं. उन लोगों को प्रेजेंट कर देते हैं. बड़ा अच्छा सिंगर है. कौन? क्यू टी इसको रख लो. ये मनोज तिवारी की बेटी है. बहुत टैलेंटेड है. क्या करती है सर? बहुत बड़ी सिंगर है. वायरल सिंगर है. अपने लोगों को लाते हैं.’

इसके बाद जब उनसे कहा गया कि आप इतना खुलकर सलमान खान के बारे में बोल रहे हैं, आपको डर नहीं लगता तब उन्होंने बिना डरे कहा, ‘एक बात बताइए तो क्या न बोलें. ये तो महाभारत में लिखा है कि धर्म के विरुद्ध कोई भी हो, उसके सामने खड़ा होना चाहिए. मैं जब सुनील पाल पब्लिक का रुझान बन चुका था तो आपने मुझे क्यों कटवाया’

उन्होंने बिग बॉस में कभी न जाने का भी एलान कर दिया. उन्होंने कहा, ‘अब तो मैं बिग बॉस में नहीं जाउंगा. मैं तो कहता हूं समाज जिनकी वजह से बिग लॉस में उन छपरियों को स्टार बनाया जाता है बिग बॉस में.’ उन्होंने बिग बॉस का मजाक उड़ाते हुए शो को बिग बांस कहा. बांस से उनका मतलब गंदगी वाली बदबू से था.



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:’वीकएंड का वार’ में सलमान खान ने सुनाया भावुक किस्सा, लव गिल से लड़ने पर आसिफ की ली जमकर क्लास – Bigg Boss 20 Salman Khan Shares Emotional Family Story Schools Asif Over Fight With Love Gill

Bigg Boss 20: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट पर गिरी गाज, सलमान खान ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता!, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: बिग बॉस में बड़ा एविक्शन, कम वोटों ने पलटा पूरा गेम, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म | aman gandhi evicted bigg boss 20 due to low votes salman khan show latest elimination update