Bigg Boss 20: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट पर गिरी गाज, सलमान खान ने दिखाया शो से बाहर का रास्ता!, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो डे से ही दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। हाल ही में सलमान खान के शो पर जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की। शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद में हाथापाई का रूप ले लिया। इसके बाद बिग बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए नकुल को घर से बाहर कर दिया। वहीं, अब शो से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। आइए जानते हैं कौन है वो?

घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान के शो से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। इस हफ्ते जहां 11 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी तो वहीं बीते दिन घरवालों ने राशन की खातिर अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन छीन ली। इस बात से अरिश्फा काफी नाराज हुईं और घरवालों संग झगड़ा करती नजर आईं। ऐसे में अब शो ने एक अलग ही मोड ले लिया है। अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ से अमन गांधी का पत्ता कट चुका है।

कम वोटों के चलते बाहर हुए अमन

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में इस सप्ताह आम्रपाली दुबे और मनीष गोयल को छोड़कर सभी घरवाले बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। मनीष नॉमिनेशन की रेस से इसलिए बाहर रहे क्योंकि वो अभी अभी शो में आए हैं। वहीं, नॉमिनेशन की गाज अमन गांधी पर गिरी। घरवालों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए नॉमिनेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे कम वोट मिलने की वजह से अमन गांधी को ‘बिग बॉस 20’ का घर छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में भी अमन गांधी और मैरी कॉम सबसे पीछे चल रहे थे। हालांकि, अभी तक अमन के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घर में बचे ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है।



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:सलमान ने क्यों लगाई काजी को फटकार? अमन-उदिति पर खड़े किए सवाल; इन कंटेस्टेंट्स की हुई तारीफ – Bigg Boss 20 Salman Khan Scolds Qazi Questions Aman And Uditi Praises Kanika And Young

बिग बॉस 20:’वीकएंड का वार’ में सलमान खान ने सुनाया भावुक किस्सा, लव गिल से लड़ने पर आसिफ की ली जमकर क्लास – Bigg Boss 20 Salman Khan Shares Emotional Family Story Schools Asif Over Fight With Love Gill

‘सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है’, सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल