हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के कैप्टंसी टास्क के दौरान माहौल तब काफी खराब हो गया जब रीति तिवारी ने काजी और उदिति से झगड़े के दौरान हदें पार कर दी। अब ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उन्हें डांट लगाई जिसके बाद मनोज तिवारी का भी बयान सामाने आया है।
जब सलमान नेरीतिकी पहचान को एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी के रूप में उठाया और सवाल किया कि क्या उनके पारिवारिक नाम ने उनकी पहचान में कोई भूमिका निभाई है? मनोज ने भी अब अपनी बेटी और रिऐलिटी शो में उनके प्रदर्शन को लेकर मिल रही चर्चा पर रिएक्ट किया है। वहीं उन्होंने इस बात को भी नकारा है कि बेटी को शो में भेजने के लिए उन्होंने किसी तरह की पैरवी की है।
मनोज तिवारी बोले- भैया, बच्चों का बिग बॉस है वो
हालिया बातचीत में उनसे पूछा गया कि रीति तिवारी बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं, कैसा महसूस हो रहा है? इसपर मनोज तिवारी बोले, ‘भैया, बच्चों का बिग बॉस है वो। सोशल मीडिया पर ये भी लिख रहे हैं लोग कि मैंने किसी पैरवी से उसको भेजा है। ऐसा मुझे तो पता ही नहीं था कि वो बिग बॉस में जा रही है।’
‘उसको देखकर किसी को उद्वेलित नहीं होना चाहिए’
उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस एक खेल है जिसमें 24 घंटे कुछ न कुछ हो रहा है। इसलिए उसको देखकर किसी को उद्वेलित नहीं होना चाहिए, किसी को परेशान नहीं होना चाहिए। मैं भी बिग बॉस में रहा हूं। वो एक खेल है, उसका आनंद लीजिए।’
‘वह मनोज तिवारी की बेटी जैसी लगनी चाहिए, न कि डॉली बिंद्रा’
बता दें कि ‘वीकेंड का वार’ में अब सलमान खान ने उनके इस रवैये पर कहा कि वह मनोज तिवारी की बेटी जैसी लगनी चाहिए, न कि डॉली बिंद्रा की तरह। सलमान की नाराजगी के बाद रीति तिवारी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने सलमान खान, घरवालों और दर्शकों से माफी मांगी।
रीति का मुकाबला उदिति से था और काजी ने उनकी जगह ली
रैप बैटल में रीति का मुकाबला उदिति से था और काजी ने उनकी जगह ली। रीति ने दोनों से बातें करते हुए अपशब्द और अपमानजनक बातें कहीं। उन्होंने काजी से यहां तक कहा कि उनके पिता घर के बाहर उससे निपटेंगे।
आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल
रिति तिवारी इन दिनों ‘बिग बॉस-20’ में साथी प्रतिभागियों उदिति और काजी तौकीर के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और कम पॉकेट मनी मिलने को लेकर दिए बयान के कारण आलोचना का सामना कर रही हैं। इस बीच रिति की मां रानी तिवारी के दूसरे पति और पंजाबी सिंगर एकम बावा ने उनके बयानों को गलत बताया है।
रीति के एक्स फादर ने कही ये बातें
एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे रिति को करीब से जानते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस लड़की के बैग और गाड़ियां इतनी महंगी हैं, वह भला इतने कम पैसों में अपना खर्च कैसे चला सकती है।
‘रीति की मां और मैं 2020 से लेकर 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे’
वीडियो में एकम बावा कहते हैं, ‘हाल ही में रिति तिवारी ने बिग बॉस में बोला था कि उन्हें हर माह पॉकेट मनी के तौर पर 25,000 रुपये मिलते रहे हैं। मैं 2020 से लेकर 2025 तक रिति तिवारी के घर पर रहता था। रीति की मां और मैं 2020 से लेकर 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, फिर 2022 में हमारी मेरी शादी हो गई।’
‘उनके पास 4 से 5 लाख रुपये तक के हैंडबैग है’
उन्होंने आगे कहा, ‘रिति तिवारी का मैं, आप सभी को सच बताता हूं कि उनके पास 4 से 5 लाख रुपये तक के हैंडबैग है, रेंज रोवर से लेकर बड़े बड़े ब्रांड की गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में तो डीजल ही 2 से लेकर 3 हजार तक का पड़ता है। इसके साथ ही, इनकी स्पोर्ट्स कंपनी भी है, जिसका टर्नओवर बहुत कमाल का होता है और कई क्रिकेटर्स उससे जुड़े हैं, तो उसका रुपए कहां जाएगा और फिर मुंबई में कई फ्लैट्स हैं।’