Kathua cop dismissed viral video truck driver bribe। Kathua SPO dismissed for taking Rs 100 bribe। ट्रक पास कराने पर 100 की डिमांड, SPO संग हुआ खेल


जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालक से 100 रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो में ड्राइवर 100 के बजाय सिर्फ 30 रुपये देने की जिद पर अड़ा नजर आया, लेकिन जैसे ही यह मोलभाव कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, महकमे में भूचाल आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा ने तुरंत सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी एसपीओ (SPO) को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर चेकपोस्ट पर होने वाली वसूली के मामलों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

पुलिस ने सख्त एक्शन लिया.

क्या है मामला?
मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर चेक प्वाइंट का है. सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी वर्दी में ट्रक चालक से एंट्री फीस या पैसे मांगता नजर आ रहा था. ट्रक ड्राइवर द्वारा बनाए गए इस वीडियो के मुताबिक, माल से लदे ट्रक के पास बिल्टी (लॉरी रिसीट) न होने पर पुलिसकर्मी उससे पैसे मांग रहा था. जबकि ड्राइवर का दावा था कि उस सामान के लिए बिल्टी की जरूरत नहीं होती है.

वीडियो में साफ देखा गया कि पुलिसकर्मी 100 रुपये मांग रहा था जबकि ड्राइवर ने उसे 30 रुपये देने चाहे. हालांकि, ड्राइवर ने आखिरकार मांग के मुताबिक पैसे पुलिसकर्मी को दिए और वहां से निकला. यह एंट्री पॉइंट जिला कठुआ के स्टेट टैक्सेस एन्फोर्समेंट विंग के अधिकार क्षेत्र में आता है, हालांकि स्टेट टैक्सेस एन्फोर्समेंट के डिप्टी कमिश्नर जोगिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस मामले का उनके विभाग से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी टीमें ई-वे बिल की रैंडम चेकिंग करती हैं.

कठुआ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वायरल वीडियो के तूल पकड़ने के बाद कठुआ पुलिस और प्रशासन ने बिना देर किए कड़े कदम उठाए हैं. लखनपुर नाका ड्यूटी के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में एसपीओ आमिर-उल-दीन (नंबर 582/SPO) को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इसके अलावा, नाके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है. मामले में हेड कांस्टेबल ध्रुव सिंह, एएसआई ज्ञान चंद और 19 J&KAP IR के सिपाही शमशेर सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस घटना पर एडिशनल एसपी (ASP) कठुआ, सुनील केसर ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इसकी गहनता से वैरिफिकेशन की जा रही है.

विज्ञापन



Source link

Related posts

जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने लगा अमेरिकी, वीडियो को मिले 16 लाख व्यूज – american singer sings hanuman ansh bhajan ektara viral video tstf

Muzaffarpur News: राइफल के साथ तस्वीर वायरल में दो युवक गिरफ्तार, Muzaffarpur Hindi News

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News