साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी


बॉलीवुड से लेकर साउथ में ढेरों अपकमिंग फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, जो 2026 के आखिरी और 2027 में ऐसी कई फिल्मों पर लोगों की निगाहें हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बवंडर की तरह आने वाली हैं. ऐसे में साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आने वाली हैं और उनकी रिलीज के बाद उस आंधी से शायद बॉलीवुड भी ना टकरा पाए. इसमें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से लेकर ‘मैसा’ और ‘महाकाली’ तक के नाम शामिल हैं. देखिए पूरी लिस्ट…

जेलर 2

रजनीकांत एक बार फिर से फिल्म ‘जेलर 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाते हुए नजर आने वाले हैं. ये हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसके निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार हैं. इसमें एक्टर टाइगर के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसे 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: थ्रिलर से हॉरर कॉमेडी तक, थिएटर-ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज होंगी मलयालम की 5 धांसू फिल्में

राणाबाली (Ranabaali)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ (Ranabaali) इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म 16 अक्तूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज हो रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. शादी के बाद पहली बार दोनों स्टार किसी फिल्म के जरिए साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसकी कहानी 1876-1878 की पृष्ठभूमि पर बुना गया है.

मैसा

वहीं, रश्मिका मंदाना साल के आखिरी में एक और फिल्म ‘मैसा’ में नजर आने वाली हैं, जिसनें एक्ट्रेस का एक्शन अवतार देखने के लिए मिलने वाला है. इसे 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसा पहली बार है, जब रश्मिका मंदाना इस तरह के हाईऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस में दिखेंगी. ये एक फीमेल लीड फिल्म है, जिसके ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है.

वाराणसी

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म को 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस बड़े बजट की फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा साथ में दिखेंगे. दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसे देखने के बाद हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. 

यह भी पढ़ें: मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड

राका

साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ भी साउथ की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है. इसके जरिए पहली बार एटली कुमार और अल्लू अर्जुन ने हाथ मिलाया है. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसने दर्शकों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया था. फिल्म ने रिलीज से पहे ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज कर लिया है. इसने 37 कलाकारों के साथ रियल टाइम मोशन कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल किया है. फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में आएगी.

स्पिरिट

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्पिरिट’ प्रभास की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म है, जिसे अगले साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. इसके जरिए पहली बार प्रभास एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्माण बड़े बजट के साथ ही बड़े स्केल पर किया जा रहा है.

महाकाली

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. इसमें अक्षय खन्ना भी हैं, जो शुक्राचार्य के रोल में हैं. अक्षय इस फिल्म से तेलुगु में डेब्यू कर रहे हैं. इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. ‘छावा’, ‘धुरंधर’ के बाद एक्टर की एक और डैशिंग परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस बेताब हैं. इसे 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

फौजी

वहीं, प्रभास की एक और  मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है. इसके डायरेक्टर हनु राघवपुडी  हैं. इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे जैसे कलाकार भी हैं. पहले इसे दिसंबर, 2026 में रिलीज किया जाना था लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था और अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

तुंबाड 2

मोस्ट अवेटेड अपकमिंग साउथ हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘तुंबाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये 2018 में आई हिट फिल्म ‘तुंबाड’ का सीक्वल है. इसके निर्माता सोहम शाह और आनंद एल राय हैं. वहीं, सोहम शाह फिल्म में लीड रोल में भी हैं.



Source link

Related posts

‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग कैंप’ ने शुरुआती स्क्रीनिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए लगभग 10 बिलियन वीएनडी की कमाई की।

The Paradise Collection: नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘द पैराडाइज’, जमकर हुई पैसों की वर्षा, जानिए हिसाब

‘रामायण’ से ‘लव एंड वॉर’ तक, ये हैं बॉलीवुड की 7 मोस्ट अवेटेड मूवीज, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश