Home Box Officeसातवें सोमवार को Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की आपार कृपा, ‘सीता राम’ के नाम का दिखा कमाल, छापा मोटा पैसा

सातवें सोमवार को Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की आपार कृपा, ‘सीता राम’ के नाम का दिखा कमाल, छापा मोटा पैसा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) लगातार धमाल मचा रही है। शोभिनव सत्या ने इसमें पूजनीय आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है।

हाल तो कुछ ऐसा है कि हनुमान अंश घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसके सातवें सप्ताहांत की कुल कमाई भी नई रिलीज फिल्मों जैसे करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत दायरा और कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा अभिनीत वाइब से कई गुना अधिक है।

कितना रहा 46वें दिन का कलेक्शन?

हनुमान अंश के 45वें दिन का कलेक्शन देखें तो सातवें रविवार को इसने 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 46वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने अभी तक अपने 46वें दिन यानी सातवें सोमवार को 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Hanuman (6)

इस तरह से फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 274.33 करोड़ रुपये हो गया है जबकि घरेलू कमाई 323.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

तुलना करें तो, यह आंकड़ा मेघना गुलजार की पुलिस प्रोसीजरल फिल्म ‘दायरा’ से छह गुना से भी अधिक है। इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज ने अभिनय किया है। दायरा ने चार दिनों में केवल 4.50 करोड़ रुपये कमाए है।

Hanuman

इन फिल्मो को छोड़ा पीछे

सैक्निल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने कुणाल खेमू की जासूसी कॉमेडी ‘वाइब’ से तीन गुना से भी अधिक कमाई की है। वाइब का कलेक्शन अभी तक 7.45 करोड़ रुपये हुआ है। हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई चमत्कार कर दिया है।

जो फिल्म सिर्फ दो हफ्ते बाद सिनेमाघरों से उतरने वाली थी वो थिएटर्स में 46 दिन पूरे कर पाएगी ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। कुछ समय पहले इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर हैवान का भी सूपड़ा साफ कर दिया।



Source link

You may also like

Leave a Comment