Last Updated:
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50: सीता-राम के नाम की गूंज के साथ ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है. जिस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही, उसने बाद के हफ्तों में ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब 50 दिन बाद भी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म भारत में 291 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमा चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 381 करोड़ रुपये पार कर गया है. अब सबकी नजर इसके अगले बड़े पड़ाव पर है.
नई दिल्ली. सीता-राम के नाम की गूंज और बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चमत्कार कि हर कोई हैरान रह गया. जिस ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में बेहद धीमी शुरुआत की थी, वही फिल्म अब 50 दिन पूरे करने के बाद भी करोड़ों कमा रही है. शुरुआत में भले ही इसकी रफ्तार बेहद मामूली रही, लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद कहानी पूरी तरह पलट गई. अब फिल्म भारत में 291 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और दुनियाभर में 381 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फाइल फोटो.
खास बात ये है कि 50वें दिन भी फिल्म की कमाई करोड़ों में चल रही है. शोभिनव सत्य स्टारर फिल्म ने 50वें दिन भारत में 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की घरेलू नेट कमाई 291.53 करोड़ रुपये हो गई है. फाइल फोटो.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 3,767 शोज से 3.35 करोड़ रुपये नेट कमाए. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 344.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, विदेशों से 50वें दिन 0.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई, जिससे ओवरसीज कलेक्शन बढ़कर 37 करोड़ रुपये हो गया. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 381.35 करोड़ रुपये हो चुका है. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि इसका शुरुआती प्रदर्शन काफी धीमा था. फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 0.40 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे हफ्ते में कमाई बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हुई. इसके बाद फिल्म की रफ्तार में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला. फाइल फोटो.
चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सातवें हफ्ते में भी फिल्म ने 44.95 करोड़ रुपये जोड़े. इस तरह 49वें दिन तक इसका इंडिया नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस 340.55 करोड़ रुपये था. फाइल फोटो.
50वें दिन की कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ की घरेलू नेट कमाई 291.53 करोड़ रुपये हो गई है. यानी फिल्म अब 295 करोड़ रुपये के आंकड़े से करीब 3.47 करोड़ रुपये दूर है. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस 381.35 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और अगला बड़ा पड़ाव 400 करोड़ रुपये का है. फाइल फोटो.
हालांकि, इन आंकड़ों तक पहुंचने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में अपने शो काउंट और दर्शकों की मौजूदगी को बनाए रखना होगा. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से जुड़ी आध्यात्मिक बायोपिक है. फाइल फोटो.
कहानी एक ऐसे युवा की यात्रा को दिखाती है, जो निजी जीवन में हुए एक बड़े नुकसान के बाद आध्यात्मिक अर्थ की तलाश शुरू करता है. फिल्म में आस्था, करुणा, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा जैसे पहलुओं को कहानी का आधार बनाया गया है. फाइल फोटो.