आज 25 नवंबर, दिन बुधवार है. नवंबर के महीने में शादियां खूब होती हैं और ऐसे में सोना- चांदी खरीदने की मांग बढ़ जाती है. अगर आपके घर में भी शादी- ब्याद है या किसी रिश्तेदार को देने के लिए अगर आप खरीदना चाहते हैं तो सबस पहले यहां से रेट देखें. खरीदारी से पहले सोना चांदी के दाम के बारे में पता कर लेना चाहिए.
बता दें कि आज सुबह बाजार खुलने के साथ ही खुशखबरी मिली है कि आज सोने- चांदी के भाव में कमी आई है. सोना 651 रुपए तो चांदी 665 रुपए सस्ती हुई है. आइये जानते हैं आज सोना और चांदी का ताजा रेट क्या है.
कितना सस्ता हुआ सोना?
MCX पर आज 24 कैरेट सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.53% घट गया है. आज सोना 651 रुपए गिरावट के साथ 1,21,678 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गया है. ये पिछले कारोबारी दिन 1,22,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,22,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है
चांदी में कितनी आई गिरावट?
चांदी की बात करें तो आज MCX पर चांदी 0.46% सस्ती नजर आ रही है. मतलब आज चांदी के दाम में 665 रुपए गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी आज 1,447,73 रुपए प्रति किलो हो गई है. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,45,438 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी.
बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,45,420 रुपए किलो हो गई. वहीं, IBJA के मुताबिक चांदी 1,52,625 रुपए किलो पर आ गई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार के क्या है हालात?
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में तो सोने की कीमत 3,555.60 डॉलर प्रति औंस हो गई है. लेकिन IBJA के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,24,945 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 23 कैरेट का सोना 1,24,445 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का सोना 1,14,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट का सोना 93,709 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का सोना 73,093 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार यूएस कॉमेक्स में चांदी की कीमत 40.72 डॉलर प्रति औंस पर है.
25 नवंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं? SBI- HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी खबर