‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर हाल ही में रोहित शेट्टी ने सवाल उठाए और फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी लव पर सवाल खड़े किए। अब शो में लव गिल फूटकर रोती दिखीं, जिसके बाद काशवी के भी आंसू छलक पड़े।
नॉमिनेशन टास्क में लव, आसिफ, कनिका, गुल्लू और स्काउट नॉमिनेट हो गए जिनमें से किसी एक की एक लाइफलाइन छिनने वाली है।
बता दें कि ‘वीकेंड के वार’ में काशवी ने लव गिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने यूट्यूबर स्काउट ओपी को अपने जाल में फंसाया है और उन्हें अपने खेल या फायदे के लिए बहकाया है। काशवी ने स्काउट और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए।
कंबल में दी जाने वाली मसाज और उनके बीच भाई-बहन वाले रिश्ते पर सवाल
उन्होंने कंबल में दी जाने वाली मसाज और उनके बीच भाई-बहन वाले रिश्ते पर सवाल उठाए। वहीं काशवी ने स्काउट को भी अपने व्यवहार के लिए जिम्मेदार ठहराया और उन्हें लव से दूर रहने की हिदायत भी दी। इसी के साथ उन्होंने लव गिल को लेकर काफी तीखे कॉमेंट किए। हालांकि, इस कॉमेंट के बाद काशवी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हुई है। अब लगातार इस एपिसोड के बाद से लव गिल सदमे में दिख रही हैं। हालिया एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।
‘मैंने 50 दिन साथ बिताए हैं, तू मुझे 1-2 दिन तो दे, मैं रोबॉट नहीं हूं’
इस वीडियो में लव गिल फूटकर रोती दिख रही हैं। वह रोते हुए टूटते-फूटते शब्दों में कहती दिखती हैं, ‘मेरी तरफ से जितने भी एफर्ट थे, 100 पर्सेंट जेनुइन और रियल थे, उसमें कुछ भी फेक नहीं था। मुझे बहुत बुरा लगा…अगर अपनी फीलिंग्स को अंदर रख रही हूं, रो नहीं रही हूं तो … मेरी सांसें बंद हो रही हैं। मैं क्या करूं, मुझे कह रहे हैं कि मत बात कर, मेरे दिल में वो चीज नहीं बदलेगी। मैं चाहती हूं तू जीते, सभी कह रहे हैं कि बात मत कर। मैंने 50 दिन साथ बिताए हैं, तू मुझे 1-2 दिन तो दे, मैं रोबॉट नहीं हूं। मैं मूव ऑन नहीं कर सकती। मैं हर उस इंसान को सेव करूंगी जिसपर मेरा बस चलेगा।’
वीडियो को देखकर काशवी के भी आंसू छलक पड़े
लव को इस तरह बिलख कर रोते हुए देखकर आम्पपाली दुबे भी अपने आंसू पोंछने लगीं और स्काउट ने अपना सिर झुका लिया। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने लव को सपोर्ट किया है। अब इस वीडियो को देखकर काशवी के भी आंसू छलक पड़े हैं। काशवी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है और लव वाले एपिसोड को देखकर वो इमोशनल हो गई हैं।
काशवी वाले एपिसोड को लेकर लोग सारी गलती लव पर मढ़ रहे
यहां बता दें कि शो में काशवी के आने के बाद स्काउट और काशवी वाले एपिसोड को लेकर लोग सारी गलती लव पर मढ़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि लव गिल की गलती है और गलती स्काउट की भी है। अब लोग इस उम्मीद में हैं कि वीकेंड के वार पर सलमान खान इस मैटर पर क्या कहते हैं।
स्काउट से कहा- आपने मुझे लव के साथ कंपेयर कैसे किया?
स्काउट और लव गिल पर काशवी और रोहित शेट्टी दोनों भड़के। काशवी ने लव से कहा था, ‘क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ भी ऐसा करते हो?’ इसी के साथ उन्होंने स्काउट से कहा- आपने मुझे लव के साथ कंपेयर कैसे किया? स्काउट ने कहा- कंपैरिजन इसलिए कि जिस तरह उसने मेरा ध्यान रखा है। इसपर काशवी ने कहा था- क्या ध्यान रखा, अगर घर वाली फीलिंग चाहिए थी आपको तो आपको घर पे ही बैठना चाहिए था, मुझे बहुत ही घिनौना फील हो रहा है। अगर आपको 1 पर्सेंट भी इज्जत है मेरी तो लाइन ड्रॉ कीजिए। उनको कट कीजिए लाइफ से।’