‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट


बिग बॉस 20 के लेटेस्ट की शुरुआत नोमिनेशन टास्क से ही होती है. माही लव को बोलती हैं कि टास्क पूरा करने के लिए. लव स्काउट और आसिफ को एक-दूसरे की जगह पर भेजती हैं. इसी के साथ लव फूट-फूटकर रोती हैं. 

वो बोलती हैं कि स्काउट ने अचानक उन्हें बात करने से मना कर दिया. लव कहती हैं कि इससे उन्हें बहुत हर्ट हुआ. वो स्काउट और काशवी की शादी की प्लानिंग कर रही थीं. लेकिन काशवी ने उन पर स्काउट को फंसाने के आरोप लगाए. लव कहती हैं कि किसी के साथ 50 दिन बिताए और अचानक वो कैसे बात न करें. लव कहती हैं कि वो आखिर तक स्काउट, आसिफ, आम्रपाली और यंग तक रिश्ता बनाए रखेंगी. लव कहती हैं कि वो ऐसे अचानक से मूवऑन नहीं कर सकती है. 

वहीं स्काउट भी रोने लगते हैं और यंग स्काउट को शांत करवाते हैं.

ये कंटेस्टेंट हुए नोमिनेट
टास्क के अंत में बिग बॉस बताते हैं कि लव, आम्रपाली, आसिफ, गुल्लू, कनिका और स्काउट नोमिनेट हुए हैं एविक्शन के लिए.

वहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि उन्हें माही की कैप्टेंसी कैसी लगी. आम्रपाली, कनिका, अरिशफा, आसिफ, लव और मनीष माही की कैप्टेंसी के खिलाफ होते हैं. वहीं यंग सपोर्ट करते हैं. आखिर में बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि माही की कैप्टेंसी फेल रही है.

वहीं देर रात आम्रपाली और लव, गुल्लू के साथ घर में बदलती प्रायोरिटीज के बारे में बात करते हैं. वहीं स्काउट, आम्रपाली से कहते हैं कि वो मेंटली स्टेबल हैं. स्काउट कहते हैं कि पिछला दिन खराब था लेकिन अब वो सिर्फ गेम पर फोकस करेंगे. फिर आम्रपाली लव को ये बात बताती हैं. वहीं लव स्काउट को इग्नोर करती हैं.

शो के आखिर में लव और स्काउट अपने बीच के मुद्दे सुलझाने का फैसला करते हैं.  वहीं उदिति, अरिशफा से कहती है कि उनके बीच जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद स्काउट और लव को एक साथ नहीं बैठना चाहिए.





Source link

Related posts

Promo: Bigg Boss 20 के घर में फिर हिंसा! इस सदस्य को घर से निकालने की उठी मांग, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी ने ऑफर किया ‘खतरों के खिलाड़ी 16’, Bigg-boss Hindi News

स्काउट की वजह से कटघरे में खड़ीं लव गिल फूटकर रोईं, वीडियो देख छलके गेमर की गर्लफ्रेंड के भी आंसू – scout girlfriend kashvi became emotional after seeing love gill crying in bigg boss 20 she was seen wiping her tears