स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो होते रहते हैं. कुछ लोग अपने टैलेंट की वजह से वायरल होते हैं तो कुछ लोग अपने मजेदार अंदाज और अजब-गजब हरकतों की वजह से वायरल होते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पहले तो हैरान हुए और फिर बाद में वीडियो में जो हुआ उसे देख अपनी हंसी रोक नहीं पाएं.

वीडियो में एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही नीचे उतरते हैं और प्लेटफॉर्म पर मौजूद पानी की सुविधा का इस्तेमाल नहाने के लिए करने लगते हैं. वीडियो में आसपास से गुजर रहे यात्री कुछ देर के लिए रुककर इस अनोखे नजारे को देखते हुए भी नजर आते हैं.

स्टॉपेज का उठाया फायदा 

वीडियो पर लिखा कैप्शन ही पूरे वीडियो को और मजेदार बना देता है. आमतौर पर ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही यात्री पानी भरने, चाय-नाश्ता लेने या कुछ मिनट टहलने के लिए नीचे उतरते हैं, लेकिन इन चाचा ने स्टेशन पर मिले समय का इस्तेमाल बिल्कुल अलग अंदाज में किया. वीडियो में चाचा केवल पानी से नहीं बल्कि घर के बाथरूम जैसे आराम से साबुन से नहाते नजर आए.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

ट्रेन छूटने का डर भी नहीं

सबसे दिलचस्प बात यह है कि चाचा को देखकर ऐसा नहीं लगता कि उन्हें कैमरे या आसपास खड़े लोगों की ज्यादा परवाह है. वह आराम से अपना स्नान करते दिखाई देते हैं, मानो ट्रेन पकड़ने की कोई खास जल्दी ही न हो. शायद उन्हें भरोसा रहा होगा कि ट्रेन के दोबारा चलने से पहले वह अपना काम पूरा कर लेंगे. वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करता है.

मजेदार कमेंट्स कर रहे लोग

वायरल वीडियो में यूजर्स को चाचा का अंदाज मजेदार लग रहा है. यूजर्स का कहना है कि जहां दूसरे यात्री 15 मिनट के ठहराव में चाय या नाश्ता ढूंढते हैं, वहीं चाचा ने सीधे नहाने का इंतजाम कर लिया. एक यूजर ने इसे समय का सदुपयोग कह दिया. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि चाचा से हमें समय को मैनेज करने के तरीके सीखने चाहिए. कुछ यूजर्स इसे सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल भी बोल रहे हैं क्योंकि यात्रा के दौरान हमें साथ वालों का भी ध्यान रखना होता है न कि केवल खुद की सुविधा का.

यह भी पढ़ें: 7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग



Source link

Related posts

गजब की भूख! 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार खाता रहता है ये शख्स, मेन्यू देखकर लोगों के मुंह में आया पानी – Man Keeps Eating During 8 Hour Shift Samosa Macroni And Golgappa Menu Goes Viral Watch Video

वायरल:सड़क किनारे ठेला चला रहा था पिता, पास बैठकर पढ़ाई कर रही थी बेटी, वीडियो देख भावुक हुए लोग – Father Runs A Street Cart While His Daughter Studies Beside Him Video Wins Hearts Online

चिनाब ब्रिज से वंदे भारत गुजरने का अब तक का सबसे बेहतरीन नजारा, पीएम मोदी ने लिखा- शानदार और महत्वाकांक्षी – spectacular view of vande bharat crossing chenab bridge pm modi calls it marvellous and ambitious